ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर प्रस्तावित नई व्यवस्था पर सहमति बनने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार नए शिपिंग कॉरिडोर से जहाजों की आवाजाही का तरीका बदल सकता है. हालांकि ट्रांजिट शुल्क, निगरानी व्यवस्था और अन्य अहम मुद्दों पर अंतिम फैसला अभी बाकी है. आधिकारिक घोषणा के बाद ही नई व्यवस्था पूरी तरह लागू होगी.