scorecardresearch
 

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
X
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

चीनी ऐप्स एक बार फिर भारत में सिक्योरिटी स्कैनर के अंदर आ पहुंचे हैं. इस बार लिस्ट में 40 से ज्यादा ऐप्स के नाम शामिल हैं. देश में सरकार ने मिलिट्री और पैरामिलिट्री को एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है. सरकार ने इसमें चिंता जताई है कि काफी सारे चीनी ऐप्स या तो स्पाइवेयर हैं या खतरनाक मैलवेयर हैं.

Vodafone ने सुपर प्लान्स के तहत प्री-पेड ग्राहकों के लिए 5 नए प्लान्स की घोषणा की है. इन प्लान्स में ग्राहकों को डेटा, SMS, अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल और नेशनल रोमिंग कॉल का कॉम्बो मिलेगा. फिलहाल इन प्लान्स को तमिलनाडु सर्किल के लिए पेश किया गया है.

Maruti Suzuki ने भारत में अपने Celerio हैचबैक वर्जन के क्रॉसओवर वर्जन CelerioX को लॉन्च कर दिया है. इस अपडेटेड सेलेरियो की कीमत 4.57 लाख रुपये से 5.42 लाख रुपये के बीच रखी गई है. CelerioX को काफी बोल्ड लुक वाला बनाया गया है और इसमें रेगुलर मॉडल की तुलना में नए कॉस्टेमिक अपडेट दिए गए हैं. हालांकि ये कार केवल पेट्रोल इंजन में ही ग्राहकों को उपलब्ध होगी.

Advertisement

मार्क जकरबर्ग की बहन का US फ्लाइट में हुआ यौन शोषण

फेसबुक के मुखिया मार्क जकरबर्ग की बहन रैंडी जकरबर्ग ने अलास्का एयरलाइन्स के एक मेल पैसेंजर पर कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पैसेंजर ने उन पर अश्लील टिप्पणी की और एयरलाइन्स स्टाफ ने उन पर रेगुलर फ्लायर होने की वजह से कोई एक्शन नहीं लिया.

भारत की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने गुप्त रूप से एक आकर्षक टैरिफ प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत 153 रुपये है. इसमें ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 1GB 3G/4G डेटा प्रतिदिन दिया जाएगा. हाल ही में एयरटेल ने भी 198 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है जिसमें 28 दिनों के लिए प्रतिदिन 1GGB डेटा दिया जा रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement