scorecardresearch
 

Poco X2 के इस खास वेरिएंट की सेल आज, जानें-कीमत, फीचर्स, ऑफर्स

Poco X2 स्मार्टफोन को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था. आज यानी 3 मार्च को इसके फिनिक्स रेड कलर वेरिएंट को सेल में उपलब्ध कराया जाएगा.

Advertisement
X
Poco X2
Poco X2

एक स्वतंत्र ब्रांड के तौर पर Poco ने पिछले महीने भारत में अपने Poco X2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये रखी है. आज फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से पोको द्वारा हेड फॉर रेड सेल का आयोजन किया जाएगा. इस सेल का फोकस स्मार्टफोन के फिनिक्स रेड कलर वेरिएंट पर रहेगा. इस कलर वेरिएंट के साथ ही Poco X2 अटलांटिस ब्लू और मैट्रिक्स पर्पल कलर वेरिएंट में भी आता है.

Poco X2 को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया था. ये वेरिएंट्स 6GB रैम + 64GB स्टोरेज (15,999 रुपये), 6GB रैम +128GB स्टोरेज (16,999 रुपये) और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज (19,999 रुपये) वाले हैं. आज यानी 3 मार्च को सेल की शुरुआत फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से होगी. इस सेल के दौरान ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त कर पाएंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Jio-Airtel-Vodafone: ये हैं 2GB डेली डेटा वाले बेस्ट प्लान्स

Poco X2 के स्पेसिफिकेशन्स

Poco X2 अपनी कीमत में काफी दमदार स्मार्टफोन है. इसमें 120Hz IPS LCD, डुअलपंच-होल फ्रंट कैमरा और स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिलता है. इसकी बैटरी 4,500mAh की है और यहां 27W फास्ट चार्जर का सपोर्ट भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें: छह हजार एम.ए.एच की बैटरी, 48MP कैमरे वाला सैमसंग फोन हुआ सस्ता

इस स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप मौजूद है. इस सेटअप में 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा दिया गया है. Poco X2 एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 11 पर चलता है.

Advertisement
Advertisement