scorecardresearch
 

'पुतिन को फायदा पहुंचा रहा अमेरिका', रूसी ईंधन पर अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील से भड़के बोरिस जॉनसन

पूर्व UK पीएम बोरिस जॉनसन ने रूसी ईंधन पर अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील देने के फैसले की आलोचना की है. उन्होंने आरोप लगाया कि इससे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए आर्थिक मदद मिल सकती है. जॉनसन ने ईंधन की कीमतें बढ़ने के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने को जिम्मेदार बताया.

Advertisement
X
ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन ने अमेरिका की आलोचना की है. (File Photo-Reuters)
ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन ने अमेरिका की आलोचना की है. (File Photo-Reuters)

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी ईंधन पर अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील देने के फैसले को लेकर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने नाराजगी जताई है. उन्होंने अमेरिका के इस कदम की आलोचना की है. जॉनसन ने कहा कि रूस के ईंधन पर प्रतिबंध हटाना बेहद दुखद है. उन्होंने ईंधन की कीमतें बढ़ने के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराने पर भी सवाल उठाए हैं.

मालूम हो, बोरिस जॉनसन 2019 से 2022 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे थे. रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद वह यूक्रेन के समर्थन में कई बार बयान दे चुके हैं.

जॉनसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की शुरुआत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के बाद हुई. इसके बावजूद यूक्रेन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना गलत है. UK के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि इस फैसले से ईंधन की कीमतों में शायद ही कोई बड़ा बदलाव आएगा.

'अमेरिकी नागरिक क्यों उठाएं पुतिन के युद्ध का खर्च'

बोरिस जॉनसन ने अपने पोस्ट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पुतिन हर दिन यूक्रेन के निर्दोष नागरिकों की जान ले रहे हैं. यूक्रेन के लोग अपनी जिंदगी और देश की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं.

Advertisement

पूर्व UK पीएम जॉनसन ने कहा कि ऐसे समय में अमेरिकी सरकार का रूसी ईंधन पर प्रतिबंधों में ढील देना गलत है. उन्होंने आरोप लगाया कि व्हाइट हाउस का यह कदम अमेरिकी वाहन चालकों से अप्रत्यक्ष रूप से पुतिन के युद्ध का खर्च उठवाने जैसा है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले से ईंधन की कीमतों में ज्यादा कमी आने की संभावना नहीं है.

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि अगर दुनिया के बाजार में रूसी तेल और गैस की वापसी चाहिए, तो पहले युद्ध खत्म होना चाहिए. उन्होंने यूक्रेन की आजादी और संप्रभुता को जरूरी बताया. पूर्व पीएम ने कहा कि, यूक्रेन एक स्वतंत्र देश बना रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'छोटी सी कोठरी में...', इमरान खान के सपोर्ट में आए ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन

उनका कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान प्रतिबंधों में ढील देने के बजाय युद्ध समाप्त करने में है. जॉनसन ने अपने बयान में यूक्रेन की स्वतंत्रता और उसके लोगों की सुरक्षा पर जोर दिया.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement