scorecardresearch
 

'मुझे कोई दिलचस्पी नहीं ', सलमान के साथ पैचअप पर बोलीं Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली

सोमी अली और सलामन खान का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा है. दोनों एक टाइम पर एक-दूसरे के काफी करीब थे. अब जब उनसे सलमान खान के साथ पैचअप करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया.

Advertisement
X
सलमान खान के साथ पैचअप पर बोलीं सोमी अली  (Photo: ITG)
सलमान खान के साथ पैचअप पर बोलीं सोमी अली (Photo: ITG)

एक वक्त था जब बॉलीवुड गलियारों में सलमान खान और सोमी अली के अफेयर के चर्चे थे. इनके रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. एक टाइम पर दोनों की शादी की भी खबरें आई थींं. दोनों का रिलेशनशिप करीब 8 साल तक चला. लेकिन फिर सलमान और सोमी के रिश्ते में कड़वाहट आने लगी और रास्ते अगल-अलग हो गए. सलमान के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोमी अली पहले भी कई बार बात कर चुकी हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने टूटे रिश्ते पर बात की. उन्होंने साफ कहा कि वो सलमान खान के साथ दोबारा पैचअप नहीं करेंगी.

सलमान संग पैचअप करेंगी सोमी?

सोमी अली से पूछा गया कि क्या वa दोबारा सलमान खान के साथ पैचअप कर सकती हैं? बॉलीवुड लाइफ संग बातचीत में उन्होंने कहा उन्हें कोई इंटररेस्ट नहीं है. उन्होंने कहा, 'नहीं मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है पैचअप करने में, क्योंकि जब मैंने उनको छोड़ा था तब उन्होंने मुझे कहा था कि तुम मेरे बिना सिक्के के बराबर भी नहीं हो. मेरे नाम के बिना तुम्हारा कोई ही वजूद नहीं है.'

सलमान खान और सोमी एक टाइम पर एक-दूसरे के काफी करीब थे. सोमी को सलमान खान पर क्रश था.16 साल की उम्र में वो सलमान से शादी करने के इरादे से इंडिया आई थीं. सोमी सलमान के प्यार में दीवानी थीं. करीब 8 साल के रिश्ते के बाद 1999 में दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद वो इंडिया छोड़कर अमेरिका चली गईं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

अगर बात करें सोमी अली की वर्कफ्रंट की, तो वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. 90 दशक में उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. वो कृष्ण अवतार, अंत, आंदोलन ,माफिया, चुप जैसे फिल्मों में नजर आई थीं. हालांकि, बॉलीवुड में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. पर सलमान खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही थीं. अब वो लाइमलाइट से दूर सामाजिक काम में लगी हुई हैं. एक्टिंग से दूर No More Tears नाम का  एनजीओ चला रही हैं. जो अमेरिका में घरेलू हिंसा और मानव तस्करी के पीड़ितों के लिए मदद का काम करती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement