इंग्लैंड ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में मेजबान मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. इस रोमांचक मुकाबले के हीरो जूड बेलिंगहैम रहे, जिन्होंने महज 98 सेकंड के भीतर दो गोल दागकर इतिहास रच दिया.
एस्टाडियो एज़्टेका में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड को दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, लेकिन टीम ने शानदार जज्बा दिखाते हुए जीत अपने नाम की.
मुकाबले के 36वें मिनट में बेलिंगहैम ने शानदार हेडर के जरिए इंग्लैंड को बढ़त दिलाई. इसके केवल 98 सेकंड बाद उन्होंने एक और गोल कर मेक्सिको की मुश्किलें बढ़ा दीं.
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup: रोके से भी नहीं रुके नेमार, ब्राजील की हार पर मैदान में फूट-फूटकर रोए... फिर पत्नी संग किया रोमांस
बेलिंगहैम का यह रिकॉर्ड विश्व कप इतिहास के सबसे तेज दो गोलों में शामिल हो गया है. हालांकि मेक्सिको ने हार नहीं मानी, जूलियन क्विनोनेस ने पहला गोल कर टीम की वापसी कराई और हाफ टाइम तक स्कोर 2-1 हो गया.
Instantly iconic 🏴#FIFAWorldCup pic.twitter.com/phhZdeqWqm
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 6, 2026
दूसरे हाफ की शुरुआत में इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा जब जारेल क्वांसाह को रेड कार्ड दिखाया गया और टीम 10 खिलाड़ियों तक सिमट गई. इसके बावजूद इंग्लैंड ने दबाव झेलते हुए 60वें मिनट में हैरी केन के पेनल्टी गोल से 3-1 की बढ़त बना ली.
इसके बाद मेक्सिको के राउल जिमेनेज ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया और मुकाबला रोमांचक बना दिया. अतिरिक्त समय में मेक्सिको ने बराबरी की पूरी कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड का डिफेंस मजबूती से डटा रहा.
यह भी पढ़ें: Neymar retirement: नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही लिया संन्यास
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. इंग्लैंड टीम एस्टाडियो एज़्टेका में विश्व कप मुकाबले में मेक्सिको को हराने वाली पहली टीम बन गई.
Your @MichelobUltra Superior Player of the Match is Jude Bellingham. 🔥
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 6, 2026
#FIFAWorldCup #SuperiorPOTM pic.twitter.com/czENGv1OLa
वहीं बेलिंगहैम ने 40 साल बाद इस ऐतिहासिक स्टेडियम में विश्व कप में ऐसा कारनामा किया, जिसकी तुलना माराडोना के 1986 विश्व कप प्रदर्शन से की जा रही है.
अब क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का सामना 11 जुलाई (शनिवार) को नॉर्वे से होगा, जिसने प्री-क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है.