ब्राजील
ब्राजील (Brazil), दक्षिण अमेरिका और लैटिन अमेरिका दोनों में सबसे बड़ा देश है (Country of America). इसका क्षेत्रफल 8.5 मिलियन वर्ग किलोमीटर है (Brazil Area) और इसकी आबादी 214 मिलियन से अधिक है (Brazil opulation). ब्राजील क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश है और छठा सबसे अधिक आबादी वाला देश है. ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया है (Capital of Brazil). इसका सबसे अधिक आबादी वाला शहर साओ पाउलो है. यह 26 राज्यों और संघीय जिले से बना है (States of Brazil).
यह पूर्व में अटलांटिक महासागर से घिरा है. ब्राजील की तटरेखा 7,491 किलोमीटर तक फैली हुई है. यह इक्वाडोर और चिली को छोड़कर दक्षिण अमेरिका में अन्य सभी देशों और क्षेत्रों की सीमा को साझा करती है. यह महाद्वीप के 47.3% भूमि क्षेत्र को कवर करता है (Geographical Location of Brazil).
यहां की आधिकारिक भाषा पुर्तगालियों (Portuguese) है. यह बहुसांस्कृतिक और जातीय रूप से विविध राष्ट्रों में से एक है. साथ ही सबसे अधिक आबादी वाला रोमन कैथोलिक-बहुसंख्यक देश है (Brazil Culture).
इसके अमेजॉन बेसिन में एक विशाल उष्णकटिबंधीय जंगल, विविध वन्यजीवों का घर, विभिन्न पारिस्थितिक तंत्र और कई संरक्षित प्राकृतिक संसाधन शामिल हैं. यह अनूठी पर्यावरणीय विरासत ब्राजील एक खास देश बनाती है (Brazil Forest).
जनवरी 2023 में ब्राजील में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो समर्थकों (Bolsonaro Supporters Riots 2023) ने हंगामा करते हुए देश की कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन में पर धावा बोल दिया था. हालात खराब होने पर ब्राजील के नए नियुक्त राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा (Luiz Inacio Lula da Silva) ने सेना को आदेश दिया कि वह मोर्चा संभाले और उपद्रियों से निपटें. खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति ने उपद्रवियों को नाजी कहा था (Brazil President called Bolsonaro Supporters Nazis).
पहले ब्राजील में कई आदिवासी देशों का निवास था, जिन्होंने पुर्तगाली साम्राज्य के लिए क्षेत्र का दावा किया था. 1808 तक ब्राजील एक पुर्तगाली उपनिवेश बना रहा. बाद में साम्राज्य की राजधानी को लिस्बन से रियो डी जनेरियो में स्थानांतरित कर दिया गया था. 1815 में, यूनाइटेड किंगडम ऑफ पुर्तगाल, ब्राजील और अल्गार्वेस के गठन पर कॉलोनी को राज्य के पद तक बढ़ा दिया गया था. 1822 में ब्राजील के साम्राज्य के निर्माण के साथ स्वतंत्रता प्राप्त हुई और एक संवैधानिक राजतंत्र और एक संसदीय प्रणाली के तहत शासित एकात्मक राज्य बना. 1824 में पहले संविधान का गठन किया, जिसे अब राष्ट्रीय कांग्रेस कहा जाता है. 1889 में एक सैन्य तख्तापलट के बाद देश एक राष्ट्रपति गणराज्य बन गया. 1988 में ब्राजील को एक लोकतांत्रिक संघीय गणराज्य बन गया है. अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के कारण, देश यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संख्या के अनुसार दुनिया में तेरहवें स्थान पर है (Brazil History).
फ्रांस के बाद अब दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील भी जेन जी आंदोलन से गुजर रहा है. यहां की युवा पीढ़ी कथित तौर पर दक्षिणपंथ का विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आई है. ये लोग पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे और राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध कर रहे हैं.
एक छोटी सी आबादी, सीमित जंगल और ऊपर से जानलेवा बीमारी का खतरा... ब्लैक-फेस्ड लायन टैमरिन कई चुनौतियों से जूझ रहा है. अब वैज्ञानिकों ने येलो फीवर से इसकी रक्षा के लिए जंगल में ही वैक्सीन देने की शुरुआत की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ब्राजील के चुनाव की जगह भारत का जिक्र कर दिया. जबकि चुनाव ब्राजील में हो रहे हैं. साथ ही, उन्होंने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं.
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में फ्लावियो बोल्सोनारो 47.2% वोट के साथ लूला से आगे हैं और अब दोनों 25 अक्टूबर के रनऑफ में भिड़ेंगे. नतीजों ने लूला के पहले दौर में जीत के दावे को झटका दिया है, जबकि विशेषज्ञ इसे दक्षिणपंथ की बढ़ती ताकत और बंटी हुई राजनीति का संकेत मान रहे हैं.
भारतीय फुटबॉल टीम को ब्राजील के खिलाफ अपने घर पर हार झेलनी पड़ी है. ब्राजील ने 29वें मिनट में शानदार गोल के साथ भारत पर बढ़त बनाई. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को मैच में वापसी करने का मौका नहीं मिला.
कोलकाता में फ्रेंडली मैच से पहले ब्राजील के फुटबॉल सितारे बंगाल की मछली के स्वाद के मुरीद हो गए हैं. हालांकि टीम अपनी डाइट को लेकर कोई समझौता नहीं कर रही. खिलाड़ियों के साथ आए शेफ और न्यूट्रिशनिस्ट ही खाना तैयार कर रहे हैं, जबकि टीम का पानी भी बाहर से मंगाया जा रहा है. दिन में करीब पांच बार तय डाइट के बीच मछली ने ब्राजील की प्लेट में खास जगह बना ली है.
UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी को रूस का खुला समर्थन मिला है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस मुद्दे पर दूसरे देशों की तरफ से भी अलग-अलग विचार सामने आए हैं. सुरक्षा परिषद में बदलाव को लेकर कई देशों ने ज्यादा प्रतिनिधित्व की जरूरत पर जोर दिया है.
ब्राजील का पैंटानल अपनी रहस्यमयी दुनिया और अनोखे वन्यजीवों के लिए जाना जाता है, जहां पानी के बीच एनाकोंडा, कैइमन और जगुआर तक नजर आते हैं.
क्या आप जानते हैं दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां इतने ज्यादा सांप हैं कि वहां लोगों के जाने की मनाही है. तो समझते हैं वहां कितने सांप हैं?
ब्राजील में अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले नया सर्वे सामने आया है. इसमें लूला और फ्लावियो बोल्सोनारो के बीच मुकाबला काफी करीबी दिख रहा है. पहले दौर से लेकर संभावित दूसरे दौर तक चुनावी तस्वीर क्या कहती है, समझिए.
अक्सर छात्र ब्रिक्स नेटवर्क यूनिवर्सिटी को कोई एक ईंट-पत्थर की नई यूनिवर्सिटी या अलग कैंपस मान लेते हैं, जबकि यह असल में ब्रिक्स देशों के शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थानों का एक वैश्विक महा-नेटवर्क (Consortium) है. आइए समझते हैं कि यह नेटवर्क क्या है और भारतीय छात्रों के करियर के लिए यह कैसे मील का पत्थर साबित हो रहा है.
करीब चार दशक पहले हम्पबैक व्हेल्स विलुप्ति के करीब पहुंच गई थीं. ब्राजील के समुद्र में इनकी संख्या करीब 35 हजार हो चुकी है. शिकार पर रोक और संरक्षण ने इस प्रजाति को दोबारा मजबूत होने का मौका दिया.
पहली बार सीनियर स्तर पर भारतीय टीम पांच बार की विश्व चैम्पियन ब्राजील से भिड़ने जा रही है. ऐसे में 3 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाला भारत-ब्राजील का मुकाबला फुटबॉल फैन्स के लिए बेहद खास होगा.
चीन के शहद के दाम भी करीब 4 फीसदी घट सकते हैं, जबकि ब्राजील, यूक्रेन और अर्जेंटीना से एक्सपोर्ट होने वाले शहद की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद है.
भारत के साथ दुनियाभर में चीनी की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है. ब्राजील में गन्ने का रुख इथेनॉल की ओर होने और अल-नीनो से मौसम प्रभावित होने के कारण वैश्विक चीनी आपूर्ति घटने का खतरा है. जानें संकट की बड़ी वजहें. वीडियो में जानें क्या है इसके पीछे प्रोडक्शन के आंकड़े.
Global Food Crisis Warning: अगले साल दुनिया में बड़ा खाद्य संकट देखने को मिल सकता है. जेपी मॉर्गन ने चेतावनी देते हुए इसके पीछे के बड़े कारणों का जिक्र किया है और इस क्राइसिस का असर भारत, ब्राजील समेत अन्य देशों पर ज्यादा होने का अलर्ट किया है.
ब्राजील ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति पर अभद्र और अनर्गल बातचीत का आरोप लगाते हुए अपने राजदूत को वापस बुला लिया है. दक्षिण अमेरिका के इन दो पड़ोसी मुल्कों के बीच फुटबॉल के मैदान से लेकर राजनीति के अखाड़े तक प्रतियोगिता चलती है.
मंगलवार को साओ पाउलो मेट्रोपॉलिटन इलाके के इटाक्वाक्वेसेटुबा में एक केमिकल फ़ैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
ब्राजील के साओ पोलो से जहां एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से तबाही हुई है. मामला साओपोलो के बाहरी इलाके का है. वहां केमिकल फैक्ट्री में आग लगी तो उसके शोले आसमान छूते दिखे. आग इतनी भयावह थी कि पूरे इलाके में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. भीषण आग के कारण लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया. अधिकारियों को आसपास के घरों से करीब 150 निवासियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया. सॉल्वैंट्स और पॉलिएस्टर रेजिन बनाने वाली कंपनी में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियों को लगाना पड़ा.
ब्राजील के अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के वीजा आवेदन खारिज कर दिए गए. सूत्रों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि अमेरिकी अधिकारियों का ब्राजील दौरा अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश माना जा रहा था.
भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दुनिया की सबसे सफल और लोकप्रिय फुटबॉल टीमों में शामिल ब्राजील जल्द ही भारत का दौरा कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक FIFA इंटरनेशनल विंडो के दौरान कोलकाता में ब्राजील का एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मुकाबला कराने की तैयारी चल रही है.