scorecardresearch
 

T20 World Cup: जिस श्रीलंका के बहाने नकवी ने छोड़ी थी नौटंकी, उसी ने तोड़ा पाकिस्तान का गुरूर, जानें हार के 3 बड़े कारण

श्रीलंका से 5 रन की जीत के बावजूद पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया. आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी ढहना, उस्मान तारिक का फेल होना और दबाव में रणनीति बिखरना पाकिस्तान के सेमीफाइनल से बाहर होने के बड़े कारण रहे. जिस श्रीलंका का नाम लेकर पाकिस्तान ने पहले विवाद खड़ा किया था, उसी टीम ने उसका गुरूर तोड़ दिया.

Advertisement
X
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुआ पाकिस्तान (Photo: ITG)
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुआ पाकिस्तान (Photo: ITG)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान का सफर अब खत्म हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में उसे 5 रनों से जीत जरूर मिली. लेकिन उसका सेमीफाइनल का सपना चूर हो गया. पाकिस्तान को इस मुकाबले में एक नहीं कई झटके लगे हैं. श्रीलंका ने इस मैच के जरिए पाकिस्तान के उस गुरूर को भी तोड़ा है, जिसका बहाना बनाकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी और पीएम शाहबाज शरीफ ने वर्ल्ड कप की नौटंकी पर विराम लगाया था.

पहले इस मुकाबले के बारे में जानिए

इस मैच से पहले समीकरण कुछ ऐसे थे, जो पाकिस्तान के पक्ष में नहीं माने जा रहे थे. दरअसल, पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना था. ताकि उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए. मैच शुरू हुआ तो पाकिस्तान को बल्लेबाजी का मौका मिल गया.

पाकिस्तान ने फरहान के शतक और फखर की तूफानी फिफ्टी के दम पर 212 रन बना डाले. फिर समीकरण कुछ ऐसा बना की पाकिस्तानी गेंदबाज अगर श्रीलंका को 147 रनों के पहले रोक देते तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाता. 

यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Pakistan T20 WC Highlights: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन सेमीफाइनल का सपना टूटा

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने जब शुरुआत की तो ऐसा लगा की वो श्रीलंका को जल्दी समेट देंगे. लेकिन शनाका और पवन रथनायके कुछ और ही ठान कर मैदान में उतरे थे. दोनों ने श्रीलंका को 16वें ओवर में ही 147 के पार पहुंचा दिया. जिसके चलते पाकिस्तान मैच के नतीजे से पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया. फिर एक समय पर पाकिस्तान के सामने मैच बचाने की भी चुनौती आई. हालांकि, आखिरी गेंद तक हुए रोमांचक मैच में पाकिस्तान 5 रन से मैच बचाने में कामयाब रहा.

Advertisement

12 गेंद में 6 विकेट और तारिक कार्ड ध्वस्त

अब सवाल पाकिस्तान के इस मैच में हुए बुरे हाल का है तो इसका कारण भी जान लीजिए. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने 176 रनों की साझेदारी की. 16वें ओवर में पाकिस्तान को पहला झटका लगा. इसके बाद माना जा रहा था कि पाक आराम से 230 का आंकड़ा पार कर लेगा. लेकिन आखिरी 12 गेंदों में पाकिस्तान के 6 विकेट धड़ाम हो गए और पाकिस्तान केवल 212 रन ही बना सकी.

यह भी पढ़ें: PAK vs SL: पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

फिर गेंदबाजी में पाकिस्तान को अपने तुरुप के इक्के पर बहुत भरोसा था. यानी उस्मान तारिक की फिरकी पर. लेकिन श्रीलंका ने तारिक की एक न चलने दी. तारिक पाकिस्तान के सबसे फ्लॉप गेंदबाज साबित हुए. तारिक ने 4 ओवर में 43 रन खर्च कर दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके. वहीं, शाहीन ने 48 रन खाए जरूर लेकिन एक सफलता भी दिलाई.

नकवी की नौटंकी और श्रीलंका ने तोड़ा गुरूर

इस वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान ने खूब ड्रामेबाजी की थी. उसने भारत के साथ 15 फरवरी को श्रीलंका में होने वाले मैच के बायकॉट का ऐलान किया था. बांग्लादेश को भी भड़का कर वर्ल्ड कप से बाहर करा दिया था. कई दिनों तक माथापच्ची रही और नकवी की नौटंकी जारी रही. इस ड्रामेबाजी में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी शामिल हुए.

Advertisement

पीसीबी ने भारत और बीसीसीआई के खिलाफ खूब जहर उगला. लेकिन आईसीसी के सामने जब एक न चली तो फिर पाकिस्तान ने श्रीलंका का बहाना बनाया और भारत से मैच खेलने को राजी हुआ. पाक पीएम ने खुद कहा कि पाकिस्तान इसलिए भारत से खेलने को राजी हुआ है क्योंकि श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का फोन आया था और उन्होंने मैच खेलने की गुजारिश की है.

लेकिन अब कहानी एकदम से पलट गई. इसी श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान के गुरूर को तोड़ डाला और वर्ल्ड कप से बाहर भेज दिया. हर बार की तरह एक बार फिर बड़ी बड़ी बातें और दावे करने वाला पाकिस्तान खेल के मैदान पर भी मुंह की खाया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement