पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शनिवार को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने एक ही सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो अब तक टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने नाम था.
पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के सुपर-8 मुकाबले में फरहान ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. अपनी पारी के दौरान जैसे ही फरहान ने 38 रन का आंकड़ा पार किया, वह कोहली के 2014 के रिकॉर्ड से आगे निकल गए.
कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया
कोहली ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 319 रन बनाए थे और उनका यह रिकॉर्ड 12 साल तक कायम रहा. अब साहिबजादा फरहान ने 2026 टूर्नामेंट में 320 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है.
दिलचस्प बात यह है कि एक ही टी20 वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-5 में से पांचों एशियाई खिलाड़ी हैं.
यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Pakistan T20 WC Live Score: पाकिस्तान की तूफानी बल्लेबाजी जारी, फखर-फरहान फिफ्टी जड़कर खेल रहे
एक सीजन में सबसे ज्यादा रन (टी20 वर्ल्ड कप)
1. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) – 320* रन (2026)
2. विराट कोहली (भारत) – 319 रन (2014, 6 मैच)
3. तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) – 317 रन (2009, 7 मैच)
4. बाबर आजम (पाकिस्तान) – 303 रन (2022, 6 मैच)
5. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 302 रन (2010, 6 मैच)
गौरतलब है कि 2022 में बाबर आजम 303 रन बनाकर कोहली के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे, लेकिन उसे पार नहीं कर सके थे. अब फर्हान ने 12 साल पुराना कीर्तिमान तोड़कर इतिहास रच दिया है.