श्रीलंका
श्रीलंका (Sri Lanka), जिसे पहले सीलोन (Ceylon) के नाम से जाना जाता था, और आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका (Democratic Socialist Republic of Sri Lanka) है, दक्षिण एशिया में एक द्वीप देश है. यह हिंद महासागर में, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और अरब सागर के दक्षिण-पूर्व में स्थित है. यह मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप से अलग है. श्रीलंका भारत और मालदीव के साथ एक समुद्री सीमा साझा करता है (Geography of Sri Lanka). श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे इसकी विधायी राजधानी है (Sri Jayawardenepura Kotte Capital of Sri Lanka ), और कोलंबो इसका सबसे बड़ा शहर और वित्तीय केंद्र है.
हिंदू पौराणिक कथाओं में, लंका शब्द मिलता है. विद्वान आम तौर पर इस बात से सहमत हैं कि यह श्रीलंका रहा होगा क्योंकि ऐसा 5वीं शताब्दी के श्रीलंकाई ग्रंथ महावंश में भी कहा गया है (Sri Lanka in Hindu Mythology). श्रीलंका का प्रलेखित इतिहास 3,000 साल पहले का है, जिसमें प्रागैतिहासिक मानव बस्तियों के प्रमाण हैं जो कम से कम 125,000 साल पहले के हैं. इसकी एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है. श्रीलंका का सबसे पहला ज्ञात बौद्ध लेखन, जिसे सामूहिक रूप से पाली कैनन के रूप में जाना जाता है, 29 ईसा पूर्व का है. श्रीलंका की भौगोलिक स्थिति और गहरे बंदरगाहों ने इसे रणनीतिक महत्व का देश बना दिया है. विलासिता के सामानों और मसालों के व्यापार ने कई देशों के व्यापारियों को आकर्षित किया, जिससे श्रीलंका विविध आबादी वाला देश बना. व्यापार के लिए आए पुर्तगालियों ने श्रीलंका के एक हिस्से पर अधिकार कर लिया था. सिंहली-पुर्तगाली युद्ध के बाद, डच और कैंडी साम्राज्य ने उन क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया. 1815 से 1948 तक ब्रिटेन ने इसे अपना उपनिवेश बनाकर रखा. 1948 में, सीलोन एक प्रभुत्व संपन्न राज्य बना. 1972 में इसे श्रीलंका गणराज्य का नाम दिया गया. श्रीलंका 1983 से 2009 तक गृहयुद्ध से प्रभावित रहा. इसका अंत तमिल ईलम के लिबरेशन टाइगर्स (LTTE) के खात्मे के साथ हुआ (Sri Lanka History).
सिंहली श्रीलंका की बहुसंख्यक आबादी हैं. तमिल एक बड़े अल्पसंख्यक समूह हैं. इसके अलावा यहां मूर, बर्गर, मलय, चीनी और स्वदेशी वेड्डा भी रहते हैं (Sri Lanka Population).
यह सार्क का संस्थापक सदस्य और संयुक्त राष्ट्र, राष्ट्रमंडल राष्ट्र, G77 और गुटनिरपेक्ष आंदोलन का सदस्य है. श्रीलंका मानव विकास सूचकांक में सर्वोच्च रैंक वाला दक्षिण एशियाई देश है और दक्षिण एशिया में प्रति व्यक्ति आय के मामले में दूसरे स्थान पर है. श्रीलंका चाय, रबर, कॉफी, चीनी और अन्य वस्तुओं का उत्पादन और निर्यात करता है (Sri Lanka Trade and Economy).
बौद्ध श्रीलंका का आधिकारिक धर्म है. श्रीलंकाई आबादी का 70.2% बौद्ध धर्म का पालन करता है (Sri Lanka Religion).
सिंहल और तमिल श्रीलंका की दो आधिकारिक भाषाएं हैं. इसका संविधान अंग्रेजी को लिंक लैंग्वेज के रूप में परिभाषित करता है (Sri Lanka Language).
पाकिस्तान के नए T20 कप्तान साहिबजादा फरहान ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दोनों को दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल बताते हुए कहा कि वे कभी भी T20 क्रिकेट में लौट सकते हैं. श्रीलंका के खिलाफ 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली सीरीज में फरहान कप्तानी की नई जिम्मेदारी संभालेंगे.
श्रीलंका क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. धनंजय डी सिल्वा ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से कप्तानी से इस्तीफा दिया. डी सिल्वा ने कहा कि उनका मानना है कि अब नेतृत्व की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने का समय आ गया है. वह बतौर खिलाड़ी श्रीलंका के लिए उपलब्ध रहेंगे.
श्रीलंका की भ्रष्टाचार निरोधक संस्था ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी शिरांति राजपक्षे को 1 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है. ये मामला उनके NGO 'सिरिलिया साविया' से जुड़ा है, जहां कोलंबो के लेडी रिडवे चिल्ड्रंस हॉस्पिटल के लिए चंदा जुटाया गया था लेकिन मशीन अस्पताल को नहीं दी गई.
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. साहिबजादा फरहान को नया कप्तान बनाया गया है, जबकि स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को टीम से बाहर कर दिया गया है. तेज गेंदबाज नसीम शाह की भी टीम में वापसी हुई है.
श्रीलंका की मेन्स क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक हासिल किया. 54 रनों पर पांच विकेट गंवाने के बाद टीम को 165 रन तक पहुंचाने में थरिंदु रत्नायके की तूफानी पारी निर्णायक साबित हुई.
एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो जाता है, तो किसे गोल्ड मेडल मिलेगा? जानिए इस बार के नियम और 2023 के एशियन गेम्स से क्या बदला है.
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ श्रीलंका के थरिंदु रत्नायके ने अपनी अनोखी गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरी हैं. रत्नायके ने संजू सैमसन को लेफ्ट आर्म और शिवम दुबे को राइट आर्म से गेंदबाजी करते हुए विकेट चटकाए.
IND vs SL Semi Final Asian Games: एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से रौंद दिया. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 169 का स्कोर बनाया. जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम 9.5 ओवर्स में सिर्फ 45 रनों पर ढेर हो गई. अब भारत का एशियन गेम्स मेन्स क्रिकेट गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान 3 सितंबर को मुकाबला होगा.
एशियन गेम्स सेमीफाइनल में ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 80 रन की पारी खेलकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ईशान अब भारत के लिए नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए T20I में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं.
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए महामुकाबला देखने को मिल सकता है. पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से है. अगर टीम इंडिया श्रीलंका को मात देती है, तो फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे.
नागोया में श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स सेमीफाइनल से पहले संजू सैमसन ने अनजान कंडीशंस को लेकर ज्यादा चिंता नहीं जताई. उन्होंने कहा कि दोनों टीमें यहां नई शुरुआत करेंगी. बारिश के बीच टीम ने इंडोर एक्टिविटीज, ट्रेनिंग और टीम कॉम्बिनेशन पर काम किया. सैमसन ने विराट कोहली के 15 हजार ODI रन पूरे करने की भी तारीफ की.
Asian Game 2026: एशियन गेम्स की मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता में चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण रद्द करने पड़े. अब उम्मीद करनी होगी कि सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में बारिश का खलल इस तरह नहीं पड़े.
श्रीलंका और नेपाल के बीच मुकाबला बारिश के कारण धुल गया. नेपाली टीम के लिए यह नतीजा इसलिए भी निराशाजनक रहा क्योंकि टीम को मैदान पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका ही नहीं मिला. वहीं श्रीलंकाई टीम बिना एक भी गेंद खेले अंतिम चार में पहुंच गई.
एक ऐसा गेंदबाज जिसका करियर बहुत छोटा रहा, लेकिन धारधार रहा, उसके ना खेलने के बाद भी आज भी लोग उसका नाम नहीं भूले हैं, बात हो रही है अजंता मेंडिस की, आज उनकी ही बात कर लेते हैं. भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज से पहले उनकी एक कहानी...
Budget International Trips: अक्टूबर में मौसम सुहाना होने लगता है, ऐसे में यह विदेश घूमने के लिए भी अच्छा समय है. अगर आप कम बजट में दिल्ली से इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो भूटान, थाईलैंड, श्रीलंका, वियतनाम और बाली जैसे डेस्टिनेशन एक्सप्लोर कर सकते हैं.
जो रूट इस समय श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए पहले वनडे मैच में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं. सबसे तेज 23 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में अब जो रूट दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
श्रीलंका की अदालत ने 2019 के ईस्टर संडे आत्मघाती हमलों के मामले में 15 आरोपियों को दोषी करार दिया है. अदालत ने दोषियों को 220 साल की सजा सुनाई है. अदालत ने दोषियों की सभी संपत्तियां भी कुर्क करने का आदेश दिया. बता दें कि इन हमलों में करीब 270 लोग मारे गए थे, जिनमें 11 भारतीय भी शामिल थे.
श्रीलंका ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी सेकंड स्ट्रिंग पुरुष टीम घोषित कर दी है. 30 साल के सहन अराचिगे को कप्तान बनाया गया है, जो तीन साल बाद फिर T20I कप्तानी करेंगे. टीम में निरोशन डिकवेला और चमिका करुणारत्ने जैसे अनुभवी खिलाड़ी लौटे हैं, जबकि चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी जगह मिली है.
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल डिफेंड किया है. फाइनल में स्मृति मंधाना, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा के दमदार प्रदर्शन ने टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में जीत दिलाई.
IND-W vs SL-W Asian Games 2026 Final: भारतीय टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 में श्रीलंका को ही हराकर खिताबी जीत हासिल की थी. अब उसने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल मैच में भी श्रीलंका को पछाड़ दिया है. पिछले एशियन गेम्स में भी भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था.
स्मृति मंधाना ने एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल (फाइनल) मैच में श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रच दिया. मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.