लॉर्ड्स से कुछ तस्वीरें BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने शनिवार (18 जुलाई) को पोस्ट की, जिसमें टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं, वहीं कुछ फोटो में टीम के अन्य खिलाड़ी हैं.
वहीं इस मैदान की भव्य बालकनी से भी एक तस्वीर आई, जो बेहद चर्चा में रही. जहां टीम का सपोर्ट स्टाफ, हेड कोच गौतम गंभीर, स्पिन कोच साईराज बहुतुले, बैकग्राउंड में सितांशु कोटक दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'रोहित शर्मा को हटाया तो विराट कोहली भी लेंगे संन्यास', इस पाकिस्तानी क्रिकेटर की BCCI को बड़ी चेतावनी
रोहित शर्मा, गंभीर और अन्य सदस्य हंसते-मजाक करते नजर आए. रोहित एक तरफ मुस्कुराते हुए बातचीत कर रहे थे तो गंभीर उनके सामने ठहाका लगाते दिखे. यह तस्वीर भारत इंग्लैंड सीरीज के तीसरे वनडे मैच से ठीक पहले सामने आई है.
मैच 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स पर खेला जाना है. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बीसीसीआई सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को साफ-साफ बता दिया था कि लॉर्ड्स उनका आखिरी वनडे मैच होगा.
Lord's 📍
— BCCI (@BCCI) July 18, 2026
📸 #TeamIndia putting in the work at the Home of Cricket for one last push 🔥#ENGvIND pic.twitter.com/gyVdrAJvob
लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन तमाम अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था. वहीं कुछ रिपोर्टों में यह भी हाल फिलहाल यह दावा किया गया था कि गौतम गंभीर की विराट कोहली और रोहित शर्मा से तनातनी है. लेकिन अब यह तस्वीर कुछ और ही कहानी कह रही है.
यह भी पढ़ें: India vs England: लॉर्ड्स में कैसा है रोहित का रिकॉर्ड, कोहली ने क्या धमाल मचाया, आंकड़े और रिकॉर्ड चौंकाने वाले
भारतीय टीम इंग्लैंड दौरा यादगार नहीं रहा है, उसे टी20 सीरीज में 4-0 से हार करनी पड़ी थी. वहीं वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. तीसरे वनडे में भारतीय टीम इंग्लैंड को आज होने वाले तीसरे वनडे में झटका देने की तैयारी में है.
London Calling 📍👋 #TeamIndia has arrived for the all-important series decider 🙌#ENGvIND pic.twitter.com/TwpVIepLw1
— BCCI (@BCCI) July 18, 2026
फिलहाल बीसीसीआई द्वारा शेयर यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैन्स इसे रोहित शर्मा के लंबे करियर और टीम के मजबूत यूनिटी का सबूत बता रहे हैं. वहीं यह भी माना जा रहा है कि गौतम गंभीर और रोहित शर्मा में सब कुछ ठीक है.