scorecardresearch
 

रोहित शर्मा फिट नहीं तो फ‍िर कौन? ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए BCCI ने तैयार किया नया ओपनिंग प्लान

रोहित शर्मा की फिटनेस ने BCCI की चिंता बढ़ा दी है. IPL 2026 में हैमस्ट्रिंग इंजरी के दौरान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नहीं पहुंचने पर सवाल उठे हैं. ODI वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता बैकअप ओपनर तैयार कर रहे हैं.

Advertisement
X
रोहित शर्मा का जलवा अब अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ सीरीज में द‍िखेगा (Photo: AFP)
रोहित शर्मा का जलवा अब अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ सीरीज में द‍िखेगा (Photo: AFP)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस अब BCCI के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है. अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए रोहित को टीम में चुना गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता पूरी तरह फिटनेस पर निर्भर रहेगी.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते रोहित करीब तीन हफ्ते मैदान से बाहर रहे थे. इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट नहीं किया. यही बात अब बोर्ड और टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा रही है.

सूत्रों के अनुसार, रोहित IPL में 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर खेल रहे थे, जहां उन्हें लगातार 50 ओवर फील्डिंग नहीं करनी पड़ती. लेकिन ODI क्रिकेट में ऐसी कोई सुविधा नहीं होती. BCCI को डर है कि लगभग 40 साल की उम्र में उनका शरीर लगातार हाई-इंटेंसिटी क्रिकेट का दबाव कितना झेल पाएगा.

हालांकि रोहित ने वापसी के बाद शानदार संकेत दिए हैं. उन्होंने IPL में लौटने के बाद चार पारियों में 146 रन बनाए हैं. मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और 24 मई को आखिरी लीग मैच खेलेगी. इसके बाद रोहित के पास फिटनेस पर काम करने के लिए पर्याप्त समय रहेगा.

Advertisement

इसी बीच सेलेक्टर्स ने ODI वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बैकअप प्लान पर भी काम शुरू कर दिया है. शुरुआती तौर पर यशस्वी जायसवाल को रोहित का विकल्प माना जा रहा था, लेकिन सेलेक्टर्स का मानना है कि उन्हें अभी पर्याप्त ODI मैच नहीं मिले हैं. ऐसे में ईशान किशन को कंटिंजेंसी ओपनर के तौर पर तैयार किया जा रहा है.

टीम मैनेजमेंट सिर्फ रोहित की फिटनेस को लेकर ही नहीं, बल्कि भविष्य की संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखकर भी तैयारी कर रहा है. अगर वर्ल्ड कप से पहले कप्तान शुभमन ग‍िल या यशस्वी जायसवाल में से कोई चोटिल होता है, तो टीम के पास एक तैयार ओपनर होना जरूरी माना जा रहा है.

रोहित अब जैक्स कैल‍िस को छोड़ेगे पीछे
रोहित शर्मा अब एक बड़े ODI रिकॉर्ड के बेहद करीब भी पहुंच चुके हैं. अफगानिस्तान सीरीज 14 जून से धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में शुरू होगी. रोहित को साउथ अफ्रीका के दिग्गज जैक्स कैल‍िस को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ तीन रन की जरूरत है. इसके अलावा अगर वह सीरीज में बड़ा स्कोर करते हैं तो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान  इंजमाम-उल-हक को भी पीछे छोड़ सकते हैं.

फिलहाल रोहित के नाम ODI क्रिकेट में 274 पारियों में 11,577 रन दर्ज हैं. उन्होंने इस दौरान 33 शतक और 61 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका एवरेज 48.84 का रहा है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement