क्रिकेट वर्ल्ड कप (Cricket World Cup) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय खेल आयोजनों में से एक है. इसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आयोजित किया जाता है और इसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमें भाग लेती हैं. क्रिकेट वर्ल्ड कप आमतौर पर हर चार साल में आयोजित किया जाता है. इसमें राउंड रॉबिन और नॉकआउट चरणों के माध्यम से टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं. समय के साथ इसमें कई बदलाव हुए हैं, जैसे कि 50 ओवर के फॉर्मेट का स्थायी रूप से लागू होना और DRS (Decision Review System) का उपयोग.
क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, और वेस्टइंडीज जैसी टीमें ऐतिहासिक रूप से शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं. कई महान खिलाड़ियों ने इस मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जिनमें सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग और मुथैया मुरलीधरन शामिल हैं.
पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप 1975 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था. उस समय यह प्रतियोगिता 60 ओवर के मैचों के रूप में खेली जाती थी. 1983 में भारतीय टीम ने कपिल देव की कप्तानी में पहला खिताब जीता, जिससे क्रिकेट भारत में और भी लोकप्रिय हो गया. इसके बाद 1992 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित वर्ल्ड कप में पहली बार रंगीन कपड़ों और सफेद गेंद का प्रयोग किया गया.
भारत की ऐतिहासिक जीत – कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार विश्व कप जीता था. महेंद्र सिंह धोनी के विजयी छक्के ने भारत को 2011 में, 28 साल बाद फिर से वर्ल्ड कप जिताया.
2019 में सुपर ओवर के नाटकीय अंत के बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीती.
यूएसए ने क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 खिताब जीतकर अपनी क्षमता का संकेत दे दिया है. अब क्वालिफायर में प्रदर्शन तय करेगा कि टीम पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर पाती है या नहीं. मिलिंद कुमार की फॉर्म अमेरिकी टीम की उम्मीदों को जरूर मजबूती देती है.
साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर चर्चाओं का माहौल अभी से तेज है. इस बार वर्ल्ड कप के दौरान सेमीफाइनल में नंबर-1 टीम का मुकाबला नंबर-4 से और नंबर-2 टीम का मुकाबला नंबर-3 से होगा. लेकिन ये सवाल सभी के मन में है कि आखिर सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें पहुंचेगी?
मोहम्मज सिराज के पास क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 से पहले खुद को साबित करने का समय है, लेकिन इसके लिए उन्हें नियमित क्रिकेट खेलने और स्पष्ट भूमिका दोनों की जरूरत होगी. आने वाली वनडे सीरीज यह संकेत देगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें वर्ल्ड कप की अपनी मुख्य योजना में देख रहा है या फिर तेज गेंदबाजी में नए विकल्पों को प्राथमिकता दी जा रही है.
2003 के बाद पहली बार अफ्रीकी महाद्वीप मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है. साउथ अफ्रीका में जोहानसिबर्ग, सेंचुरियन, केप टाउन, डरबन, गकेबरहा, ब्लोमफोंटेन, पार्ल और ईस्ट लंदन को मेजबानी मिली है. जिम्बाब्वे में हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स मैचों की मेजबानी करेंगे. जबकि नामीबिया में विंडहोक मुकाबलों का केंद्र रहेगा. ICC ने टूर्नामेंट की थीम 'थ्री नेशन्स, वन हार्टबीट' रखा है.
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा की नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज पर हैं. अगर वह इसी तरह रन बनाते रहे तो ना सिर्फ वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी जगह मजबूत करेंगे, बल्कि सुनील गावस्कर की उस खास इच्छा को पूरा करने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ेंगे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर बड़ा बयान दिया. गिल ने दोनों दिग्गजों की शानदार फॉर्म की तारीफ करते हुए कहा कि टीम को उनकी जरूरत है. उन्होंने यह भी साफ किया कि 2027 वनडे विश्व कप से पहले ज्यादा प्रयोग करने का समय नहीं बचा है और टीम को अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन तैयार करनी होगी.
वर्ल्ड कप 2027 में उम्रदराज खिलाड़ियों की मौजूदगी इस बात को फिर साबित करेगी कि आधुनिक क्रिकेट में अनुभव की अपनी अलग अहमियत है. वैन डर मर्व और मोहम्मद नबी 42 साल की उम्र में टूर्नामेंट खेल सकते हैं, जबकि रोहित शर्मा 40 की उम्र में भारत के लिए चौथा वनडे वर्ल्ड कप खेलते नजर आ सकते हैं. हालांकि, अभी किसी की वर्ल्ड कप टीम में जगह तय नहीं है. अंतिम फैसला खिलाड़ियों की फिटनेस, मौजूदा प्रदर्शन और चयनकर्ताओं के फैसले पर निर्भर करेगा.
India World Cup schedule: आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने 2027 मेन्स वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है. भारत 7 अक्टूबर को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगा, जबकि 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग में पाकिस्तान से भिड़ेगा. भारत ग्रुप-A में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और एक क्वालिफायर के साथ है. सुपर 7 में पहुंचने पर भारत-पाकिस्तान की फिर 7 नवंबर को टक्कर हो सकती है.
ICC ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 14 टीमों के टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा. भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर और दूसरा 18 नवंबर को होगा, जबकि फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा.
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 139 रनों की नाबाद पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए. इस उपलब्धि के बाद कोहली ने कहा कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड उनके लक्ष्य का हिस्सा नहीं रहे और उनका ध्यान हमेशा टीम के लिए योगदान देने पर रहा है. उन्होंने अपनी फिटनेस, मानसिक तैयारी और बल्लेबाजी में नया अंदाज अपनाने को लेकर भी बात की. कोहली ने आने वाले मुकाबलों में सकारात्मक क्रिकेट जारी रखने की बात कही.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. मैच से पहले बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के बयान से यशस्वी जायसवाल की प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर तस्वीर साफ हुई है. टीम में शामिल जायसवाल को पहले वनडे में मौका मिलने की संभावना कम है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी के साथ टीम आगे बढ़ सकती है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले से पहले विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है. अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में कोहली खेलेंगे या नहीं? इस पर भी फैन्स को उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है.
इरफान पठान ने यश्स्वी जायसवाल को लेकर कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल का नाम टीम में शामिल हैं. लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल पाता है या नहीं?
वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन कई बड़े सवालों के जवाब देगा. रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप प्लान, हार्दिक पंड्या की फिटनेस, बैकअप ऑलराउंडर, विकेटकीपर और कुलदीप-चहल की वापसी पर नजर रहेगी. यह अजीत अगरकर के मौजूदा कार्यकाल की आखिरी सेलेक्शन बैठक भी होगी.
वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले युवराज सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट को बड़े बदलाव से बचने की सलाह दी है. युवराज ने कहा स्क्वॉड जो भी बने वो कंसिसटेंट होना चाहिए.
बीसीसीआई अब अपने खिलाड़ियों की मैदान पर मौजूदगी और उपलब्धता को लेकर ज्यादा सख्त रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है. बोर्ड इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए खिलाड़ियों के लिए नियम बदले जाये.
विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने लेकर पूरी स्थिति साफ की है. विराट के हालिया प्रदर्शन, फिटनेस और क्रिकेट के प्रति भूख को देखते हुए उनकी जगह पर चर्चा ही नहीं होनी चाहिए. रोहित शर्मा पर भी उन्होंने बात की.
2027 वनडे विश्व कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने को लेकर चर्चा जारी है. पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा कि अभी से दोनों के अगले विश्व कप में खेलने या नहीं खेलने की भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी. उनके मुताबिक 13 महीने में क्रिकेट की परिस्थितियां बदल सकती हैं. अगर रोहित और विराट लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे तो उम्र उनके चयन में बाधा नहीं बनेगी.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर इन दिनों चर्चाओं का माहौल गर्म है. दलीप ट्रॉफी के बाद वैभव अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में बल्ले से अपना जौहर दिखाते नजर आएंगे.
भारतीय वनडे टीम में यशस्वी जायसवाल अपनी जगह बनाने में अब तक सफल नहीं हो सके हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 में यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका मिलेगा?
वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही है. खासतौर पर पुराने खिलाड़ियों को टीम में वापस लाने की मांग भी तेज है. लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप के लिए भारतीय मैनजमेंट की सोच किस तरह की है. लिहाजा आने वाले समय में वनडे क्रिकेट में किन खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है.