scorecardresearch
 

लॉर्ड्स में रोहित लड़े, ग‍िल-व‍िराट भी अड़े... फ‍िर कैसे हो गया टीम इंड‍िया का इंग्लैंड के सामने सरेंडर, ये हार की असली वजह

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 110 गेंदों पर 138 रन की शानदार पारी खेलकर आलोचकों को जवाब दिया, लेकिन भारत तीसरे वनडे में इंग्लैंड से 27 रन से हार गया और सीरीज 2-1 से गंवा बैठा. विराट कोहली (74) और शुभमन गिल (77) के अर्धशतक भी काम नहीं आए. बेन डकेट (142) और सैम करन की गेंदबाजी ने इंग्लैंड की जीत तय की.

Advertisement
X
रोहित लड़े, लेकिन टीम हार गई! लॉर्ड्स में भारत की गेंदबाजी बनी हार की सबसे बड़ी वजह (Photo: X/@BCCI)
रोहित लड़े, लेकिन टीम हार गई! लॉर्ड्स में भारत की गेंदबाजी बनी हार की सबसे बड़ी वजह (Photo: X/@BCCI)

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रोहित शर्मा ने ऐसा शतक जड़ा, जिसने आलोचकों को खामोश कर दिया. लेकिन उनकी 110 गेंदों में 138 रन की शानदार पारी भी भारत को सीरीज नहीं जिता सकी. इंग्लैंड ने तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

भारत के सामने 388 रन का विशाल लक्ष्य था. जवाब में रोहित शर्मा ने 17 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 138 रन बनाए. शुभमन गिल (77) और विराट कोहली (74) ने भी उनका अच्छा साथ दिया, लेकिन भारतीय टीम 50 ओवर में 360/7 तक ही पहुंच सकी.

रोहित ने आलोचकों को दिया बल्ले से जवाब
पिछले कुछ दिनों से रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लग रही थीं. सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट के अगले कदम को लेकर भी चर्चाएं तेज थीं. ऐसे माहौल में रोहित ने लॉर्ड्स में अपने करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली.

यह उनके वनडे करियर का 34वां शतक था और सबसे खास बात यह रही कि वह लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने. शतक पूरा करने के बाद रोहित ने कोई खास जश्न नहीं मनाया. उन्होंने बल्ला तक नहीं उठाया और मेंबर्स बालकनी से मिली स्टैंडिंग ओवेशन का भी सिर्फ शांत अंदाज में जवाब दिया. हालांकि, उनके शतक पर हेड कोच गौतम गंभीर काफी खुश द‍िखे. 

Advertisement

गिल-कोहली ने दिया साथ, लेकिन आखिर में टूटा सपना
रोहित और कप्तान शुभमन गिल के बीच 147 रन की साझेदारी हुई, जबकि रोहित और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े. इन साझेदारियों ने भारत की जीत की उम्मीदें जगा दी थीं.

हालांकि डेथ ओवर्स में सैम करन ने मैच पूरी तरह पलट दिया. उन्होंने सात गेंदों के भीतर विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को आउट कर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. करन ने 10 ओवर में 75 रन देकर चार विकेट झटके.

बटलर की तूफानी पारी बनी बड़ा अंतर
इससे पहले इंग्लैंड ने बेन डकेट के करियर के सर्वश्रेष्ठ 142 रन और जैकब बेथेल के 91 रन की बदौलत मजबूत शुरुआत की. जो रूट ने नाबाद 74 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने सिर्फ 13 गेंदों में नाबाद 41 रन ठोक दिए. इंग्लैंड ने आखिरी पांच ओवरों में 82 रन बटोरे, जिसने मुकाबले का रुख बदल दिया. टीम ने 50 ओवर में 387/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया.

भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह रही बेअसर 
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी भारत पर भारी पड़ी. प्रसिद्ध कृष्णा (2/69), अर्शदीप सिंह (0/72), प्रिंस यादव (1/79) और गुरनूर बरार (0/97) की तेज गेंदबाजी इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने असरदार नहीं दिखी.

Advertisement

बेन डकेट और जैकब बेथेल ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. दोनों ने मिलकर भारतीय आक्रमण की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी. पूरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने 42 चौके और 6 छक्के खाए.

कुलदीप यादव की जगह सिर्फ एक विशेषज्ञ स्पिनर अक्षर पटेल के साथ उतरने का फैसला भी भारत के लिए महंगा साबित हुआ. अक्षर अपने 10 ओवर में कोई विकेट नहीं ले सके और 61 रन खर्च किए.

रोहित शर्मा की शानदार पारी के बावजूद भारत सीरीज नहीं बचा सका, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने यह जरूर दिखा दिया कि बड़े मुकाबलों में उनका दम 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement