scorecardresearch
 

IPL 2026 Playoffs, RCB vs GT Live Score: जारी है आरसीबी की बल्लेबाजी, गुजरात टाइटन्स ने जीता था टॉस

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans; IPL 2026 Playoffs Live Score: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में मंगलवार को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने हैं. दोनों टीमों का रिकॉर्ड लगभग बराबरी का रहा है. RCB की ताकत उसका लंबा बल्लेबाजी क्रम है, जबकि GT अपने घातक पेस अटैक और टॉप-3 बल्लेबाजों पर निर्भर है. जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी.

Advertisement
X
RCB vs GT Live Score, IPL 2026 Playoffs. (Photo: PTI, Reuters)
RCB vs GT Live Score, IPL 2026 Playoffs. (Photo: PTI, Reuters)

RCB vs GT Qualifier-1: IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर किसी ड्रीम मुकाबले से कम नहीं है. मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने हैं. मुकाबले में टॉस गुजराता टाइटन्स ने जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमें पिछले पांच सालों में आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी रही हैं और दिलचस्प बात यह है कि चार-चार बार प्लेऑफ खेलने के बावजूद यह दोनों का पहला प्लेऑफ मुकाबला होगा.

पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों के बीच सिर्फ नेट रनरेट का फर्क रहा. हेड टू हेड रिकॉर्ड भी 4-4 की बराबरी पर है. इस सीजन लीग स्टेज में भी दोनों ने एक-दूसरे को एक-एक बार हराया. अगर क्वालिफायर-1 को सीजन की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों की भिड़ंत माना जाता है, तो यह मुकाबला उस पर पूरी तरह फिट बैठता है. इस मुकाबले के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए स्कोरकार्ड पर क्लिक करें...

RCB की ताकत- लंबी बैटिंग और मैच फिनिश करने की क्षमता
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आधुनिक टी20 क्रिकेट की तस्वीर जैसी दिखती है. टीम के पास बल्लेबाजी में गहराई, फ्लेक्सिबिलिटी और विस्फोटक पावर है. आठ विकेट गिरने के बाद भी RCB 200 का स्कोर बना सकती है. विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, कप्तान रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकते हैं.

Advertisement

हालांकि RCB की असली मजबूती सिर्फ बल्लेबाजी नहीं रही. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने नई गेंद से लगातार विकेट दिलाए हैं. वहीं क्रुणाल पंड्या ने मिडिल ओवर्स में अनुभव और नियंत्रण दोनों दिया है.

GT का फॉर्मूला- टॉप 3 बल्लेबाज और खतरनाक पेस अटैक
गुजरात टाइटन्स का खेल थोड़ा पारंपरिक लेकिन बेहद असरदार रहा है. टीम की बल्लेबाजी लगभग पूरी तरह शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर टिकी है. लेकिन यही तिकड़ी इस सीजन विरोधियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बनी हुई है.

गेंदबाजी में GT शायद थोड़ा आगे नजर आती है. अगर धर्मशाला में शुरुआती स्विंग मिली तो कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज कहर बरपा सकते हैं. उछाल मिलने पर जेसन होल्डर और प्रसिद्ध कृष्णा हार्ड लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान करेंगे. बीच के ओवरों में राशिद खान अब भी टी20 क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद स्पिनरों में गिने जाते हैं.

भुवनेश्वर बनाम GT का टॉप ऑर्डर होगा सबसे बड़ा मुकाबला
भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड गुजरात के टॉप बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार रहा है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में जोस बटलर को 9 बार और शुभमन गिल को 5 बार आउट किया है. पिछली भिड़ंत में भुवी ने GT के तीनों बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था. यानी मैच का सबसे बड़ा मोमेंट पावरप्ले में देखने को मिल सकता है.

Advertisement

पाटीदार के खिलाफ GT की खास रणनीति
अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में गुजरात के तेज गेंदबाजों ने रजत पाटीदार को लगातार शॉर्ट गेंदों से परेशान किया था. इसके बाद कई टीमों ने यही रणनीति अपनाई. ऐसे में GT एक बार फिर मिडिल ओवर्स में तेज गेंदबाजों से आक्रामक प्लान के साथ उतर सकती है.

मौसम और पिच रिपोर्ट
धर्मशाला में इस सीजन RCB ने एक मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए जीता था, लेकिन वह डे गेम था. रात के मुकाबलों में यहां चेज करने वाली टीमों को ज्यादा मदद मिली है. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने यहां 200+ स्कोर आसानी से चेज किए थे.

RCB और GT के बीच अब तक जितने भी मुकाबले हुए हैं, उनमें हर बार दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. मौसम की बात करें तो शाम 5 बजे हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मैच शुरू होने तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

RCB की प्लेइंग-11: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिक सलाम डार.

GT की प्लेइंग-11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रस‍िक सलाम डार, फिलिप सॉल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल

गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बराड़, मानव सुथार, जयंत यादव.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement