दिल्ली में वायु प्रदूषण फिर बढ़ गया है. शहर का औसत AQI 229 दर्ज हुआ, जबकि विवेक विहार में यह 316 तक पहुंच गया. परिवहन क्षेत्र प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत रहा. वीडियो में जानें अगले दिनों में हवा की गुणवत्ता कैसी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश, जबकि 30 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है.