हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में बसा धर्मशाला (Dharamshala) प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं और तिब्बती संस्कृति के लिए जाना जाता है. यह शहर न केवल हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध है, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद खास जगह है.
धर्मशाला को अक्सर "लिटिल ल्हासा" (Little Lhasa) भी कहा जाता है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में तिब्बती शरणार्थी रहते हैं और यह दलाई लामा का आधिकारिक निवास स्थान भी है. यहां आकर पर्यटक तिब्बती संस्कृति, बौद्ध मठों और शांत वातावरण का अनुभव कर सकते हैं.
यहां कई घूमने लायक जगहें हैं जिनमें-
मैक्लॉडगंज- धर्मशाला का सबसे लोकप्रिय हिस्सा, जहां तिब्बती संस्कृति, कैफे और बाजार मिलते हैं.
नामग्याल मठ- दलाई लामा का निवास स्थल और बौद्ध धर्म का एक प्रमुख केंद्र.
भागसू नाग मंदिर और झरना- प्रकृति और आस्था का संगम.
धौलाधार पर्वत श्रृंखला- ट्रैकिंग और ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए आदर्श स्थान.
कांगड़ा किला और कांगड़ा कला संग्रहालय- इतिहास और संस्कृति को समझने के लिए बेहतरीन जगहें.
धर्मशाला और मैक्लॉडगंज ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों के लिए भी जाने जाते हैं. त्रियुंड ट्रेक यहां के सबसे प्रसिद्ध ट्रेक्स में से एक है.
गर्मी की छुट्टियों और लंबे वीकेंड के चलते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ रही है. कुल्लू-मनाली, धर्मशाला, शिमला और डलहौजी में होटल लगभग फुल हैं, जबकि कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम लोगों के लिए परेशानी बन रहा है. वहीं बदरीनाथ धाम में अब तक 10.70 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. पर्यटन कारोबार को बड़ा फायदा मिल रहा है, लेकिन बढ़ती भीड़ और यातायात प्रबंधन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं.
भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले वनडे पर मौसम कैसा रहेगा. दोपहर में बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है, जिससे टॉस और मैच की शुरुआत प्रभावित हो सकती है. हालांकि शाम होते-होते मौसम साफ होने का अनुमान है. यदि मुकाबला बारिश से प्रभावित होता है, तो 20-20 ओवर का मैच कराने के लिए खेल को रात करीब 10:15-10:30 बजे तक शुरू करना होगा.
भारत-अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार (13 जून) को धर्मशाला में. इस वनडे से पहले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी टीम को जरूर खलेगी, लेकिन इससे युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिलेगा. उन्होंने बुमराह के ऑप्शन पर भी खुलकर बात की.
अफगानिस्तान वनडे के शुरू होने से पहले शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पहाड़ों और नदी के बीच नजर आ रहे हैं. पोस्ट का कैप्शन था, Your peace is your power. तस्वीर में उनकी गर्दन पर बना टैटू भी चर्चा का विषय बन गया. फैन्स इसके अर्थ और संदेश को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं.
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे से पहले कई बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं. विराट कोहली के चोटिल होने के बाद केएल राहुल को नंबर-3 पर आजमाया जा सकता है, जबकि ईशान किशन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. वहीं युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और गुरनूर बरार के डेब्यू की भी संभावना है.
धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिला प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और मेडिकल इमरजेंसी को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं. दोनों टीमें धर्मशाला पहुंच चुकी हैं और मैच से पहले मैदान पर जमकर अभ्यास कर रही हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. टीम में कुल 4 नए चेहरों को मौका मिला है. रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या फिटनेस क्लियर होने पर उपलब्ध रहेंगे, जबकि ऋषभ पंत वनडे स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं.
IND vs AFG ODI: भारत के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम को टीम में शामिल किया है. सलीम ने हालिया टेस्ट में 6 विकेट लेकर प्रभावित किया था. रशीद खान अभी टीम से नहीं जुड़े हैं और सीधे धर्मशाला पहुंचेंगे, जबकि मोहम्मद नबी बीमारी के कारण अभ्यास सत्र से दूर रहे.
भारत ने अफगानिस्तान को टेस्ट में हराया, लेकिन मुल्लांपुर में जून की भीषण गर्मी, खाली स्टैंड्स और वेन्यू चयन को लेकर BCCI के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि डे-नाइट टेस्ट भी एक विकल्प हो सकता था, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को राहत मिलती.
हिमाचल प्रदेश के निकाय चुनाव में बीजेपी ने बड़ी बढ़त हासिल करते हुए चार में से तीन नगर निगम जीत लिए. कांग्रेस सिर्फ पालमपुर नगर निगम बचा पाई. बीजेपी ने इसे जनता का समर्थन बताया, जबकि कांग्रेस ने कहा कि चार निकायों के नतीजों से पूरे राज्य का जनादेश तय नहीं होता.
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने धर्मशाला में गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली. इस मैच में जमकर रिकॉर्ड्स टूटे और रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 4 रिकॉर्ड्स अपने नाम किये.
आईपीएल 2026 क्वालिफायर-1 में RCB ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 254/5 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया. रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में 93 रन ठोके, जबकि विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए. हालांकि कोहली एक बार फिर जेसन होल्डर का शिकार बने. T20 क्रिकेट में होल्डर अब तक कोहली को 4 बार आउट कर चुके हैं.
IPL 2026 क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटन्स के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिट विकेट आउट हो गए. जैकब डफी की गेंद पर कट शॉट खेलते समय उनका बल्ला हाथ से छूटकर स्टंप्स पर जा लगा. IPL प्लेऑफ इतिहास में हिट विकेट आउट होने वाले वह सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने. इससे पहले 2025 में कुसल मेंडिस इस तरह आउट हुए थे.
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans; IPL 2026 Playoffs: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में मंगलवार को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बड़ी जीत दर्ज की. बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 254/5 का स्कोर बनाया. जवाब में खेलने उतरी गुजरात की टीम पूरे मुकाबले में कहीं नहीं दिखी और 162 रन ही बना सकी.
आईपीएल 2026 में अब सिर्फ चार मुकाबले बचे हैं. क्वालिफायर-1 धर्मशाला में होना है. वहीं एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ करेगा. फिर 31 मई को इस सीजन का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी उनसे लेकर केएल राहुल को सौंप दी गई है. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जडेजा को आराम दिया गया है. वहीं मानव सुथार, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव, हर्ष दुबे को पहली बार मौका मिला है.
धर्मशाला में गुरुवार को हुए मुकाबले में जीत पंजाब के खाते में जाती दिख रही थी, लग रहा था कि पंजाब जीतेगा और प्लेऑफ के लिए कदम आगे बढ़ाएगा, लेकिन एक ओवर ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया. यह ओवर मार्को जानसेन ने फेंका, जो एक तरह से वो पंजाब के लिए विलेन साबित हुए.
धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स ने 211 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया. हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कहा कि खराब फील्डिंग और कमजोर गेंदबाजी टीम की लगातार चौथी हार की वजह बनी. दूसरी ओर अक्षर पटेल और डेविड मिलर की विस्फोटक पारियों ने दिल्ली को शानदार जीत दिलाई.
मई की चिलचिलाती गर्मी और स्कूलों की छुट्टियों के बीच अगर आप भी कहीं ठंडी जगह घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो शिमला-मनाली के पुराने ऑप्शंस छोड़िए. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपको सुकून और प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी.
BCCI ने IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल जारी कर दिया है. क्वालिफायर-1 धर्मशाला, जबकि एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. लॉजिस्टिक कारणों से बेंगलुरु से फाइनल हटाया गया.
IPL 2026 के प्लेऑफ वेन्यू को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है. फाइनल अब अहमदाबाद में होगा, जबकि क्वालिफायर-1 धर्मशाला और एलिमिनेटर व क्वालिफायर-2 चंडीगढ़ में होंगे. नियमों के मुताबिक फाइनल बेंगलुरु में होना चाहिए था, लेकिन टिकट विवाद के चलते BCCI ने प्लान बदला है. हालांकि बोर्ड की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.