मीन
सेवन आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए सावधानी बढ़ाने और अप्रत्याशित घटनाक्रम पर अंकुश रखने का संकेतक है. विरोधी सक्रियता बनाए रख सकते हैं. कार्यक्षेत्र अवरोधों के बावजूद काम निकालने में सफल रह सकते हैं. रणनीतिक प्रयासों में गति आएगी. परिचित सहयोगी बने रहेंगे. लक्ष्य के लिए प्रभावपूर्ण तरीके अपनाएंगे. निरंतर गतिविधि बनाए रखेंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे.
सीख सलाह का सम्मान करें. सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे. अधिकारी सहयोग बनाए रहेंगे. व्यर्थ की आशंकाओं से मुक्त रहेे. प्रशिक्षण पर जोर दें. घर में आनंद की स्थिति रहेगी. स्मरणीय क्षणों को साझा करने के मौके बनेंगे. सहयोग की भावना बढ़ेगी. सबके प्रति आदर सम्मान का भाव रखेंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में धैर्य बनाए रहेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत सुधार पर रहेगी. नियमित दिनचर्या और खानपान बनाए रखेंगे. व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. जोखिम लेने से बचें. कारोबारी पहल बढ़ाएं. तेजी से कार्य करें.
रिश्ते: भावनाओं पर अंकुश बनाए रहें. घर के लोग मदद बढ़ाए रहेंगे. चर्चा व संवाद में प्रभावशाली बने रहेंगे.