'गुजरात टाइटंस' (Gujarat Titans) इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे नई टीमों में से एक है, जिसने पहला सीजन 2022 में खेली और आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब रही. अहमदाबाद में हुए 2022 के आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था. गुजरात टाइटंस का घरेलू मैदान मोटेरा में नरेंद्र मोदी स्टेडियम है. फ्रेंचाइजी का स्वामित्व सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स के पास है.
2024 के सीजन से हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में चले गए और शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान बनाया गया.
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए गुजरात टाइटंस बेहद भाग्यशाली रही, क्योंकि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को 3.20 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर अपने साथ जोड़ लिया. साथ ही जीटी ने जोस बटलर (15.75 करोड़ रुपये), मोहम्मद सिराज (12.25 करोड़ रुपये) और कैगिसो रबाडा (10.75 करोड़ रुपये) जैसे खिलाड़ियों को अपने मार्की साइनिंग के तौर पर चुना. फ्रैंचाइजी ने गेराल्ड कोएट्जी (2.40 करोड़ रुपये), प्रसिद्ध कृष्णा (9.50 करोड़ रुपये), निशांत सिंधु (30 लाख रुपये), महिपाल लोमरोर (1.70 करोड़ रुपये), कुमार कुशाग्र (65 लाख रुपये), अनुज रावत (30 लाख रुपये), मानव सुथार (30 लाख रुपये) जैसे सितारों को भी अपने साथ जोड़ा.
IPL 2025 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों में राशिद खान, शुबमन गिल, बी साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान शामिल हैं.
गुजरात टाइटन्स के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर ना सिर्फ सबको चौंकाया, बल्कि मौजूदा सीजन की सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से अपना आईपीएल डेब्यू किया था.
श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज के बीच इंडिया ए टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह दाएं कंधे की रोटेटर कफ चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह गुजरात टाइटन्स के लिए IPL में प्रभावित करने वाले अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया गया है. इंडिया ए फिलहाल लगातार दो मुकाबले हार चुकी है.
आईपीएल 2026 के फाइनल में विराट कोहली का एक कैच विवाद का विषय बन गया. शुभमन गिल ने शानदार डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश की, लेकिन रिप्ले में मामला कुछ और निकला. इसके बाद विराट और गिल के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत का वीडियो वायरल हो गया.
आईपीएल 2026 के फाइनल में विराट कोहली की शानदार पारी के साथ एक दिलचस्प पल भी चर्चा में आ गया. शुभमन गिल द्वारा लिया गया कैच तीसरे अंपायर के पास पहुंचा, जहां रिप्ले में गेंद जमीन से लगती दिखी और विराट को नॉट आउट करार दिया गया. फैसले के बाद विराट और गिल के बीच हुई हल्की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
IPL 2026 का खिताब जीतने के बावजूद RCB बेंगलुरु में विक्ट्री परेड नहीं निकालेगी. पिछले साल की भगदड़, पुलिस एडवाइजरी, डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह और खिलाड़ियों की इंटरनेशनल कमिटमेंट के चलते फ्रेंचाइजी ने सार्वजनिक जश्न से दूरी बनाने का फैसला किया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2026 अपने नाम कर लिया. आरसीबी पिछले सीजन भी आईपीएल चैम्पियन बनी थी. अब आरसीबी ने इस सीजन भी अपना दबदबा कायम रखा. रजत पाटीदार ऐसे तीसरे कैप्टन हैं, जिन्होंने आईपीएल में बतौर कप्तान बैक टू बैक ट्रॉफी जीती है.
IPL 2026 फाइनल में RCB से हार के बाद गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने माना कि टीम शुरुआती विकेट गंवाने के कारण मैच में लय नहीं बना सकी. गिल के अनुसार 180-190 रन का स्कोर मुकाबले को बराबरी पर ला सकता था. उन्होंने पावरप्ले में ज्यादा रन लुटाने और बल्लेबाजी में गति नहीं पकड़ पाने को हार की बड़ी वजह बताया.
IPL 2026 फाइनल में विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी से RCB ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया. लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के साथ टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. वहीं IPL 2026 बल्लेबाजी के कई बड़े रिकॉर्ड्स वाला सीजन भी साबित हुआ, जिसमें सबसे ज्यादा रन, छक्के, चौके और 200+ स्कोर दर्ज किए गए.
IPL 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब होटल लौट रही टीम बस में शॉर्ट सर्किट के कारण खराबी आ गई. बस के अंदर धुआं फैलने के बाद सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बाद में दूसरी बस की व्यवस्था कर टीम को होटल पहुंचाया गया.
IPL 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटन्स की टीम बस में तकनीकी खराबी से धुआं फैल गया। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया. घटना में कोई घायल नहीं हुआ. हालांकि राहत की बात ये रही कि बस में आई खराबी के बावजूद सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं
RCB यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बन गयी है. गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर विराट की सेना ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विराट इस जीत के हीरो रहे। वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप खिताब जीता तो वहीं तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने पर्पल कैप पर कब्जा किया है। आरसीबी की जीत के बाद फैन्स का जोश हाई है...रातभर सड़कों पर जश्न मनाया गया।
IPL 2026 Final Highlights Bengaluru vs Gujarat: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल चैम्पियन बनी. अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में RCB के गेंदबाजों ने पहले गुजरात को 155 रन पर रोक दिया. इसके बाद टीम ने लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी जीत ली. विराट कोहली और रसिख सलाम जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे.
विराट कोहली की नाबाद 75 रन की कप्तानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीत लिया. पहले RCB के गेंदबाजों ने GT को 155/8 पर रोका, फिर कोहली ने 42 गेंदों में 75 रनों मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को 18 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाया.
IPL 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ. मैच में टॉस आरसीबी ने जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. गुजरात टाइटन्स ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 155 रन का स्कोर बनाया.
RCB Vs GT IPL 2026 Final: डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. अहमदाबाद में खेले गए खिताबी मुकाबले में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB को 156 रन का टारगेट दिया था. जिसे डिफेंडिंग चैम्पियन ने 18 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया, और लगातार दूसरी बार IPL का टाइटल जीत लिया. विराट कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन की धुआंधार पारी खेली. देखें वीडियो.
IPL 2026 Final, GT vs RCB: आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया. बेंगलुरु की जीत में विराट कोहली के 75 रन तो शामिल रहे, वहीं उनकी अनुशासित गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटन्स ढेर हो गई. हार्ड लेंथ और शॉर्ट गेंदों की योजना GT के बल्लेबाजों पर भारी पड़ी. रसिक सलाम ने तीन विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं.
आईपीएल 2026 फाइनल को लेकर सुनील गावस्कर ने कहा कि गुजरात टाइटन्स टाइटन्स को हुए यात्रा में देरी को देखते हुए मुकाबला रिजर्व डे पर कराया जाना चाहिए था. खराब मौसम के कारण टीम देर रात अहमदाबाद पहुंची, जिससे उसकी तैयारियां प्रभावित हुईं. गावस्कर का मानना है कि बीसीसीआई को निष्पक्षता दिखाते हुए फाइनल सोमवार तक टाल देना चाहिए था.
IPL 2026 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जा रहा है. जिसमें RCB की खिताबी भिड़ंत GT से होगी. मुकाबले में टॉस हो चुका है और RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, IPL के फाइनल मुकाबले पर सुनील गावस्कर ने दोनों टीमों की मौजूदा रणनीति पर खुलकर अपने विचार रखे.
IPL 2026 फाइनल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला है. जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर दोनों टीमों के समर्थकों काफी उत्साहित नजर आए. देखें वीडियो.
IPL 2026 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जा रहा है. जिसमें RCB की खिताबी भिड़ंत GT से होगी. मुकाबले में टॉस हो चुका है और RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, IPL के फाइनल मुकाबले पर सुनील गावस्कर ने दोनों टीमों की मौजूदा रणनीति पर खुलकर अपने विचार रखे.
IPL 2026 ले फाइनल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं. अहमदाबाद में खेले जा रहे इस फाइनल में RCB और गुजरात दोनों के पास दूसरी बार चैंपियन बनने का मौका है. RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. देखें वीडियो.