बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया पांचवां टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. लेकिन मैच रद्द होने के बावजूद भारतीय टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
भारतीय टीम ने इस मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा किया जो आज से पहले उन्होंने कभी नहीं किया था. भारतीय बल्लेबाजों ने तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी की. भले ही मैच का नतीजा ना आया हो, लेकिन टीम के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया है.
बारिश की वजह से सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी अब तक की सबसे तेज टीम फिफ्टी जड़ने का नया रिकॉर्ड बना दिया. भारत ने 2.5 ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था. यह टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम ने पहली बार किया है. इससे पहले सबसे तेज टीम के लिए पचास रन भारत ने 3 ओवर में पूरा किए थे.
ईशान और संजू ने किया कमाल
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआत से ही कैरेबियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाने का काम किया. हालांकि अभिषेक शर्मा सस्ते में आउट हो गए, लेकिन इसके बाद ईशान किशन (10 गेंदों में 30 रन) और संजू सैमसन (7 गेंदों में 16 रन) ने मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात कर दी.
Nothing to separate the two sides! The #INDvWI T20I series ends in a hard-fought 2-2 draw 🏆 Well played @windiescricket 🤝 #TeamIndia | @mflone_ https://t.co/hctZnBzn2D
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
इसके बाद नमन धीर ने भी सिर्फ 6 गेंदों में नाबाद 24 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने 7.4 ओवरों में 5 विकेट पर 118 रन बना लिए थे. तभी बारिश ने आकर खेल रोक दिया और मैच रद्द करना पड़ा.
🎥 Rain, runs, and some dressing room BTS ⏪ Summing up the series decider, ft. the 𝗜𝗺𝗽𝗮𝗰𝘁 𝗣𝗹𝗮𝘆𝗲𝗿 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗦𝗲𝗿𝗶𝗲𝘀 medal presentation 🏅 #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15 https://t.co/vZzRL6Flhq
— BCCI (@BCCI) October 18, 2026
अपना ही रिकॉर्ड किया चकनाचूर
भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले भारत ने इसी सीरीज के दौरान हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 3 ओवरों में टीम फिफ्टी पूरी की थी. अगर दुनिया भर के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो भारत ने इस मामले में न्यूजीलैंड (गुवाहाटी में 3.1 ओवर), पाकिस्तान (निशिन में 3.2 ओवर) और अफगानिस्तान (दिल्ली में 3.3 ओवर) जैसी टीमों को पीछे छोड़ दिया है.