वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Team) को विंडीज के नाम से भी जाना जाता है. वेस्टइंडीज टीम क्रिकेट वेस्टइंडीज के अंतर्गत आता है. इस टीम के खिलाड़ियों को पंद्रह कैरेबियाई राष्ट्र-राज्यों और क्षेत्रों की सीरीज से चुना जाता है. 7 जून 2024 तक, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ICC रैंकिंग में टेस्ट में आठवें, वनडे में दसवें और T20I में तीसरे स्थान पर है. टीम संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ 2024 आईसीसी टी 20 विश्व कप की सह-मेजबानी कर रहा है.
1970 के दशक के मध्य से लेकर 1990 के दशक की शुरुआत तक, वेस्टइंडीज की टीम टेस्ट और एक ओडीआई क्रिकेट दोनों में दुनिया की सबसे मजबूत टीम थी. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से कई वेस्टइंडीज से हैं. इनमें से 21 को ICC क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है.
वेस्टइंडीज दो बार आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (1975 और 1979), दो बार आईसीसी टी20 विश्व कप (2012 और 2016), एक बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (2004), एक बार आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप (2016) जीत चुका है. क्रिकेट विश्व कप (1983), अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप (2004) और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (2006) में उपविजेता भी रहा है.
वेस्टइंडीज लगातार तीन विश्व कप फाइनल (1975, 1979 और 1983) में शामिल हुआ और लगातार दो विश्व कप (1975 और 1979) जीतने वाली पहली टीम थी. इन दोनों रिकॉर्डों को केवल ऑस्ट्रेलिया ने ही तोड़ा ह, जो लगातार 4 विश्व कप फाइनल (1996, 1999, 2003 और 2007) में शामिल हुआ और लगातार तीन विश्व कप (1999, 2003 और 2007) जीता.
वेस्टइंडीज ने 2007 क्रिकेट विश्व कप और 2010 आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20 की मेजबानी की है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम एक बार फिर अपने मजबूत रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं वेस्टइंडीज के लिए रांची में पहली टी20 इंटरनेशनल चुनौती होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला मैदान के लिहाज से भी खास रहने वाला है.
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की. इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत का अगला मुकाबला अब शुक्रवार यानी 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में श्रेयस अय्यर ने 102 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को शानदार जीत दिलाई. अय्यर ने बताया कि उनकी इस धमाकेदार पारी के पीछे अभिषेक नायर के साथ हुई बातचीत अहम रही. एशियन गेम्स के दौरान जापान में हुई चर्चा के बाद उन्होंने गेंद को पहले पढ़ने और बेहतर स्थिति में आकर शॉट खेलने पर ध्यान दिया. अय्यर की पारी से भारत ने 10वीं लगातार जीत दर्ज की.
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज बल्ले से धमाकेदार अंदाज में किया. लखनऊ में खेले गए पहले मुकाबले में उन्होंने टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली. टी20 में अपना पहला शतक ज़ड़ने के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए.
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में शानदार शतक लगाकर विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. अय्यर लक्ष्य का पीछा करते हुए T20I शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं.
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रन की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया. 43 गेंदों में शतक लगाने वाले अय्यर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय कप्तान के तौर पर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कोहली ने 2019 में 94 रन बनाए थे. अय्यर अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे कप्तान भी बन गए हैं.
लखनऊ में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को करारी हार झेलनी पड़ी. वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ी निराशा यही रही कि अहम मौकों पर मिले मौके हाथ से निकलते गए, जबकि भारतीय टीम ने उनका पूरा फायदा उठाकर मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया.
लखनऊ में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मुकाबले में ईशान किशन के कैच को लेकर बड़ा विवाद हुआ. मैथ्यू फोर्ड ने ईशान का शानदार कैच पकड़ा, लेकिन तीसरे अंपायर ने कई कोणों से समीक्षा के बाद गेंद के जमीन छूने की बात मानते हुए बल्लेबाज को नाबाद दिया. फैसले से वेस्टइंडीज के खिलाड़ी और कोच डैरेन सैमी नाराज दिखे. बाद में श्रेयस अय्यर ने शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई.
India vs West Indies 1st T20I Highlights: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का दमखम देखने को मिला. तेज शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी. लेकिन गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाकर विंडिज को 200 के अंदर ही रोक दिया.
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ने पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रन की तूफानी पारी खेली. ईशान किशन ने भी नाबाद 37 रन बनाए. इससे पहले नमन धीर ने पदार्पण मैच में 3 विकेट लेकर गेंदबाजी में कमाल किया.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है. इस मुकाबले में नमन धीर टी20 में डेब्यू करते हुए नजर आएंगे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक बार फिर अभिषेक शर्मा के बल्ले से फैन्स को बड़े स्कोर की उम्मीद होगी. लेकिन मैच से ठीक पहले अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स फाइनल में बल्ले से गदर मचाने वाले अभिषेक शर्मा का अगला लक्ष्य वेस्टइंडीज की टीम है. मंगलवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा रनों का पहाड़ खड़ा करना चाहेंगे.
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. शुभमन गिल अब न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट में टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. लेकिन इससे पहले गिल के साथ कुछ ऐसा हुआ जिस पर फैन्स को भी यकीन नहीं हो रहा है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान विराट कोहली शून्य पर आउट हुए. लेकिन दूसरी पारी में जब वह मैदान पर फील्डिंग करने उतरे तो फैन्स का जोश हाई हो गया. इस दौरान एक छोटी बच्ची ने विराट कोहली को बड़े ही प्यारे अंदाज में पुकारा जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से ठीक पहले भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है. उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ बेहतरीन लीडर बताया है.
वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम पर आईसीसी ने एक्शन लिया है. वेस्टइंडीज पर भी आईसीसी ने जुर्माना लगाया है. यानी दोनों टीमों को मैदान पर प्रदर्शन के अलावा स्लो ओवर रेट की भी कीमत चुकानी पड़ी. भारत ने हालांकि सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वनडे सीरीज में 3-0 की हार के बाद वेस्टइंडीज की नजरें अब टी20 फॉर्मेट में वापसी पर होंगी. ऐसे में आमिर जंगू के हालिया फॉर्म पर भी टीम की उम्मीदें टिकी रहेंगी.
भारत-वेस्टइंडीज के बीच रांची में होने वाले टी20 मुकाबले का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हजारों फैन्स स्टेडियम में अपनी मौजूदगी दर्ज कर इस मुकाबले का लुत्फ लेना चाहते हैं. रातभर स्टेडियम के बाहर डटी भीड़ टीम इंडिया के प्रति उनके जुनून की तस्वीर पेश करती है.
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से अपनी छाप छोड़ी. वेस्टइंडीज सीरीज के बाद अब फैन्स के जहन में एक ही सवाल है कि ये दोनों दिग्गज अब दोबारा भारत की जर्सी में मैदान पर आखिर कब नजर आएंगे.
साउथ अफ्रीका चैम्पियन ने वेस्टइंडीज चैम्पियन के खिलाफ रविवार को बड़ी जीत दर्ज की. लेकिन हार के बावजूद वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीत लिया. खासतौर पर क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो इस मुकाबले में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे.