India vs England, 3rd ODI Live Cricket Score: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स में है. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को जीत के लिए 388 रनों का टारगेट दिया है. अब भारत की बल्लेबाजी जारी है. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ दिया है. रोहित ने 84 गेंदों पर शतक जड़ा, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. रोहित लॉर्ड्स पर ओडीआई में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं.
सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. इस मुकाबले की विजेता टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी. भारत-इंग्लैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
रनचेज में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 147 रनों की पार्टनरशिप की. शुभमन गिल ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 84 गेंदों पर 77 रन बनाए. शुभमम के ओडीआई करियर की ये 20वीं फिफ्टी रही. आदिश राशिद ने शुभमन को एलबीडब्ल्यू आउट किया, जिसके चलते ओपनिंग साझेदारी टूटी.
ऐसी रही इंग्लैंड की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट खोकर 387 रन बनाए. यह लॉर्ड्स के मैदान पर ओडीआई क्रिकेट में अब तक का सबसे हाईएस्ट स्कोर रहा. इंग्लैंड को मैच में मजबूत शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथेल ने भारतीय गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रनों की शानदार साझेदारी की. इस दौरान दोनों ने भारत के खिलाफ वनडे में इंग्लैंड की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का नया रिकॉर्ड भी बना दिया. उन्होंने जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के 2019 में बनाए 160 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: बेन डकेट ने लॉर्ड्स में शतक जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
बेन डकेट ने 135 गेंदों पर 18 चौके और 1 छक्के की मदद से 141 रनों की लाजवाब शतकीय पारी खेली. उन्हें प्रिंस यादव ने आउट किया. दूसरी तरफ जैकब बेथेल शतक से चूक गए, लेकिन 93 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा. हैरी ब्रूक (14 रन) जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद जो रूट और कप्तान जोस बटलर ने भारतीय गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ कर रख दी. अंत के ओवरों में दोनों ने तबाही मचाते हुए महज 21 गेंदों में 63 रनों की नाबाद साझेदारी कर डाली.
ये भी पढ़ें- 'रोहित शर्मा को लेकर कोई चिंता नहीं...', हिटमैन के सपोर्ट में उतरे बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल, VIDEO
जो रूट ने अपनी क्लास दिखाते हुए सिर्फ 48 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन कूट दिए. रूट ने डकेट के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 101 रन जोड़े थे. वही जोस बटलर ने अंत में टी-20 वाले अंदाज में बल्लेबाजी की. बटलर ने सिर्फ 13 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के जड़कर नाबाद 41 रन बनाए.
भारतीय गेंदबाजों की बेबसी
लॉर्ड्स की सपाट पिच पर भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेअसर साबित हुए. भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए. वहीं प्रिंस यादव को 1 सफलता मिली, जिन्होंने खतरनाक दिख रहे बेन डकेट का विकेट लिया.
भारतीय की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.