scorecardresearch
 

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सचिन तेंदुलकर-सईद अनवर भी पीछे छूटे

लॉर्ड्स में शतक जड़ने का सपना हर क्रिकेटर देखता है. अब 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने भी लॉर्ड्स में शतक लगा दिया. रोहित शर्मा ने शतक जड़कर ना सिर्फ फॉर्म में वापसी की है, बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है.

Advertisement
X
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक शतक... (Photo: Reuters)
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक शतक... (Photo: Reuters)

रविवार (19 जुलाई) इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे एवं आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला. लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर रोहित ने अपने ओडीआई करियर का 34वां शतक जड़ दिया. रोहित शर्मा ने 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 84 बॉल पर अपना शतक पूरा किया. रोहित ने कुल मिलाकर 110 बॉल पर 138 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. रोहित का विकेट जैकब बेथेल ने लिया.

रोहित शर्मा ने शतक जड़ते ही इतिहास रच दिया. पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भारतीय पुरुष क्रिकेटर ने ओडीआई क्रिकेट में शतक लगाया है. इससे पहले लॉर्ड्स में किसी भारतीय बल्लेबाज का मेन्स ओडीआई में सर्वोच्च स्कोर 90 रन था. 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ सौरव गांगुली ने ये 90 रन बनाए थे. रोहित शर्मा लॉर्ड्स में वनडे शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. उन्होंने 39 साल और 80 दिन की उम्र में शतक लगाया है. वो भारत के लिए ओडीआई शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर भी हैं.

इंग्लैंड में रोहित शर्माा का ये 8वां ओडीआई शतक रहा. रोहित विदेशी धरती पर वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले प्लेयर बन चुके हैं. रोहित ने सचिन तेंदुलकर (भारत), सईद अनवर (पाकिस्तान), एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) और क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका) से आगे निकल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का धमाकेदार शतक, कोच गौतम गंभीर ने भी खड़े जाईं तालियां, कोहली ने लगाया गले

Advertisement

विदेशी धरती पर ODI में सबसे ज्यादा शतक:
8 रोहित शर्मा- इंग्लैंड में
7 सचिन तेंदुलकर- यूएई में
7 सईद अनवर- यूएई में
7 एबी डी विलियर्स- भारत में
7 क्विंटन डी कॉक- भारत में 

इंग्लैंड में रोहित शर्मा से ज्यादा ओडीआई शतक सिर्फ जो रूट ने लगाए हैं. रूट के नाम पर इंग्लिश धरती पर 10 शतक हैं. मार्कस ट्रेस्कोथिक ने 8 शतक लगाए थे.

मुकाबले में भारतीय की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.

मुकाबले में इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement