लॉर्ड्स में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. करो या मरो वाले इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपना शिकंजा कस लिया है. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए दमदार शतक जड़ दिया है. इसके साथ ही वह साल 2026 की इस भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. डकेट के इस धमाकेदार शतक की बदौलत इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई हैं.
बेन डकेट ने जड़ा दमदार शतक
बेन डकेट ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने मैदान के चारों ओर रन बटोरने में सफलता हासिल की. महज 108 गेंदों में 15 चौकों की मदद से शतक पूरा कर डकेट ने भारत के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी. हालांकि, वह 135 गेंदों में 141 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. प्रिंस यादव की एक शानदार गेंद पर डकेट उन्हें ही कैच थमा बैठे और 150 रन बनाने से चूक गए.
Nailed to the boundary!
— England Cricket (@englandcricket) July 19, 2026
A superb hundred for Ben Duckett at Lord's 💯
🤝 @IGcom pic.twitter.com/NwS3IH5tMJ
भारत को खली जसप्रीत बुमराह की कमी
जसप्रीत बुमराह के घुटने की चोट के कारण बाहर होने का असर भारतीय गेंदबाजी पर साफ देखने को मिला. लॉर्ड्स की बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर अर्शदीप सिंह और दूसरे भारतीय गेंदबाज पूरी तरह साधारण नजर आए. प्रिंस यादव को इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, लेकिन वह भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG, 3rd ODI 2026 Live Score: भारत को मिली बड़ी सफलता, बेन डकेट ने जड़ा शतक
डकेट ने भारत को बैकफुट पर धकेला
लॉर्ड्स के मैदान पर बेन डकेट को रोकना भारतीय गेंदबाजों के लिए नामुमकिन साबित हुआ. डकेट ने युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी निभाई. बेथेल के आउट होने के बाद भी डकेट की रन बनाने की भूख शांत नहीं हुई. इस वनडे सीरीज में अब तक दोनों टीमों का कोई भी बल्लेबाज शतक तक नहीं पहुंच सका था, लेकिन डकेट ने यह कर दिखाया.