इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने गुरुवार (22 अक्टूबर) श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज मुकाबले में इतिहास रच दिया है. ब्रूक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक भी जड़ दिया है.
ब्रूक ने महज 114 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था. इस सूची में ईशान किशन 126 गेंदों के साथ तीसरे, ग्लेन मैक्सवेल 128 गेंदों के साथ चौथे और पथुम निसांका 136 गेंदों के साथ पांचवें स्थान पर हैं.
First England player to score a double century in ODIs 👏 Harry Brook with a scintillating effort against Sri Lanka 🔥 📝: https://t.co/M0k2qBIEay https://t.co/b8Rx7vcrS0
— ICC (@ICC) October 22, 2026
हैरी ब्रूक ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी के साथ इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेन स्टोक्स की 182 रनों की पारी को पीछे छोड़ दिया. इस लिस्ट में जेसन रॉय 180 रन, एलेक्स हेल्स 171 रन और रॉबिन स्मिथ नाबाद 167* रन के साथ शामिल हैं.
ब्रूक की इस उपलब्धि का एक और खास पहलू है. वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे गैर-ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 201* रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने के बाद अब वनडे में दोहरा शतक जड़कर हैरी ब्रूक ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है.
𝐑𝐄𝐂𝐎𝐑𝐃 𝐁𝐑𝐄𝐀𝐊𝐄𝐑, 𝐇𝐈𝐒𝐓𝐎𝐑𝐘 𝐌𝐀𝐊𝐄𝐑 🤩 England captain Harry Brook produced a knock for the ages against Sri Lanka in the ODI tri-series 👏 https://t.co/BXWgg5HHZB
— ICC (@ICC) October 22, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: संजू सैमसन का तूफान, नमन धीर की सुनामी, क्राइस्टचर्च T20 जीतकर भी टीम इंडिया की दिखी कमजोरी
टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक (300+) और ODI में दोहरा शतक (200+) लगाने वाले बल्लेबाज
1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट में दो बार तिहरा शतक जड़ा. उन्होंने 317 और 333 रनों की पारियां खेलीं. इसके अलावा, गेल ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में 215 रन बनाकर दोहरा शतक लगाया.
2. वीरेंद्र सहवाग (भारत)
भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में दो बार तिहरा शतक लगाया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 309 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 रन बनाए. वहीं, 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सहवाग ने वनडे में 219 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर दोहरा शतक जड़ा.
3. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 अक्टूबर 2024 को मुल्तान टेस्ट मैच में तिहरा शतक (317 रन) लगाया था. वहीं, 22 अक्टूबर 2026 को श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में वनडे में 202 रनों की शानदार पारी खेलकर दोहरा शतक जड़ा.
England skipper Harry Brook smashes the fastest-ever ODI double hundred in Rawalpindi 🔥 📝: https://t.co/M0k2qBIEay https://t.co/JGhoSogFPq
— ICC (@ICC) October 22, 2026
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की नई T20 फिलॉसफी: गेंदबाज पिटें तो पिटें, रन कितने भी हों… हम बना लेंगे!
सबसे तेज वनडे दोहरे शतक (गेंदों के आधार पर)
114 - हैरी ब्रूक बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी, 2026
117 - शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी, 2026
126 - ईशान किशन बनाम बांग्लादेश, चट्टोग्राम, 2022
128 - ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्तान, मुंबई, 2023
136 - पाथुम निसंका बनाम अफगानिस्तान, पल्लेकेले, 2024
ODI में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर
202 - हैरी ब्रूक बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी, 2026
182 - बेन स्टोक्स बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल, 2023
180 - जेसन रॉय बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2018
171 - एलेक्स हेल्स बनाम पाकिस्तान, ट्रेंट ब्रिज, 2016
167* - रॉबिन स्मिथ बनाम ऑस्ट्रेलिया, एजबेस्टन, 1993