ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं. उन्होंने 2012 से खेल के सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेला है. मैक्सवेल ऑलराउंडर हैं जो अपने अनपैरेलल बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदें फेंकते हैं.
घरेलू स्तर पर उन्होंने विक्टोरिया और मेलबर्न स्टार्स के लिए खेला. वे 2015 क्रिकेट विश्व कप, 2023 क्रिकेट विश्व कप और 2021 टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे.
रिवर्स स्वीप और पुल जैसे शॉट लगाने की उनकी क्षमता अक्सर उनके सभी स्कोरिंग क्षेत्रों को कवर करने वाले फ़ील्ड सेट करना मुश्किल बना देती है. मैक्सवेल ने 2010 में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की. 2011 में, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई घरेलू ओडीआई में सबसे तेज अर्धशतक का नया रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 19 गेंदों पर 50 रन बनाए.
मैक्सवेल ने भारत और इंग्लैंड दोनों में घरेलू ट्वेंटी 20 क्रिकेट खेला है और तीनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूपों में शतक बनाए हैं. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वो केवल 25 क्रिकेटरों में से एक हैं. नवंबर 2017 में उन्होंने शेफील्ड शील्ड में 278 रन बनाकर अपना पहला दोहरा शतक बनाया और अक्टूबर 2023 में क्रिकेट विश्व कप में सबसे तेज शतक बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया.
वह एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए दोहरा शतक बनाने वाले पहले पुरुष बल्लेबाज भी बने. 2023 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत के खिलाफ विजयी रन बनाए. विश्व कप के ठीक बाद उसी महीने, उन्होंने भारत के खिलाफ अपने करियर का चौथा टी20 शतक लगाकर टी20ई क्रिकेट में सबसे अधिक शतक बनाने के रोहित शर्मा के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की. वह पुरुषों के टी20ई में लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन शतक पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बने. वह अपने 100वें टी20ई मैच में शतक पूरा करने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज भी बने.
उनका जन्म 14 अक्टूबर 1988 को क्यू, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था.
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 2 नवंबर की देर रात उन्होंने अपने फैसले की जानकारी दी. मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 286 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं.
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने अपने करियर में 286 मुकाबले खेले और 7226 रन बनाने के अलावा 136 विकेट भी झटके. मैक्सवेल 2015 और 2023 में वनडे वर्ल्ड कप तथा 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे.
हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में इतिहास रचते हुए महज 114 गेंदों में वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया है. वह वनडे में 200 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. ब्रूक ने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंग्लैंड के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत वनडे स्कोर भी अपने नाम कर लिया है.
हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में इतिहास रच दिया. इंग्लैंड के कप्तान ने 116 गेंदों में 202 रन बनाए, जबकि दोहरा शतक 114 गेंदों में पूरा किया. वह इंग्लैंड के पहले ODI डबल सेंचुरियन बने और सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इंग्लैंड ने 50 ओवर में 429/4 रन बनाए.
क्रिकेट के इतिहास में 14 अक्टूबर की तारीख हमेशा खास है. इस दिन गौतम गंभीर, ग्लेन मैक्सवेल और तिलकरत्ने दिलशान का जन्म हुआ था. जानिए तीनों खिलाड़ियों के करियर की यादगार उपलब्धियां.
आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया. वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में 47 गेंदों पर 96 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े.
आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजॉयंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी पर थी. लेकिन वो केवल 8 रन ही बना सके. लेकिन इन 8 रनों की छोटी पारी के बावजूद वैभव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 500 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा.
मेलानिया ट्रंप ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़े आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है. उन्होंने ये भी कहा कि उनका एपस्टीन के सहयोगी मैक्सवेल से भी किसी तरह का कोई नाता नहीं था. मेलानिया ने कांग्रेस से अपील की है कि एपस्टीन की शिकार हर महिला को अपनी कहानी कहने का मौका दिया जाना चाहिए.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कई चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं. स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेत समेत कुछ बड़े नामों को बाहर कर दिया गया है. क्रिकेट बोर्ड ने आगामी व्यस्त टेस्ट शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है.
Why Maxwell Skipped IPL Auction: फाफ डु प्लेसिस, आंद्रे रसेल के बाद ग्लेन मैक्सवेल को लेकर भी खबरें आ रही है कि वो अब आईपीएल में नहीं खेलेंगे. उन्होंने इसे लेकर बाकायदा एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. हालांकि उनके कदम को कई फैन्स उनके आईपीएल में उनके सफर के अंत से जोड़कर भी देख रहे हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है. सूर्यकुमार यादव की टीम गुरुवार को क्वींसलैंड में चौथा मुकाबला जीतकर बढ़त बनाना चाहेगी. अर्शदीप और सुंदर का प्रदर्शन शानदार रहा है, जबकि संजू सैमसन की वापसी पर संशय बना हुआ है.
भारतीय टीम को वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया संग पांच टी20 मुकाबले भी खेलने हैं. टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अपनी बेंच स्ट्रेथ भी आजमाने जा रहा है. अनकैप्ड तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन आखिरी तीन टी20 मैचों के लिए स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं.
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अपनी चोट से उबरकर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी तीन मैचों में खेलने की उम्मीद कर रहे हैं.न्यूजीलैंड सीरीज से पहले नेट सेशन में मिच ओवेन के शॉट से लगी चोट के बाद उन्होंने दाएं हाथ की कलाई की सर्जरी कराई थी. सर्जरी से उनकी रिकवरी तेज हुई है और अब वे धीरे-धीरे अभ्यास शुरू कर रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले आठ महीने बेहद कठिन रहे हैं. कई बड़े नामों के रिटायरमेंट ने टीम की ताकत कमजोर कर दी है. अब टीम नए चेहरों पर दांव लगाएगी, लेकिन इन दिग्गजों की कमी को पूरा करना आसान नहीं होगा.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो ग्लेन मैक्सवेल रहे. मैक्सवेल ने 8 चौके और दो चौके की सहायता से 36 बॉल पर नाबाद 62 रन बनाए. आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 10 रन बनाने थे, तब मैक्सवेल ने अपने ऊपर पूरी जिम्मेदारी ली और टीम को जीत तक पहुंचाया.
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. मैक्सवेल यदि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 अगस्त को होने वाले मुकाबले में एक विकेट लेते हैं, तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 50 विकेट पूरे कर लेंगे. साथ ही मैक्सवेल एक बड़ा रिकॉर्ड बना देंगे.
आईपीएल 2025 में कुछ ऐसे स्टार विदेशी खिलाड़ी रहे, जिनसे उनकी टीमों और फैन्स को बड़ी उम्मीदें थीं. लेकिन ये सितारे बुरी तरह नाकाम रहे. अब यही खिलाड़ी अमेरिका में जारी मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
ग्लेन मैक्सवेल ने मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से खेलते हुए सिर्फ 49 गेंदों में 106 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 13 छक्के शामिल थे.
आईपीएल 2024 में फ्लॉप रहने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में जोरदार वापसी की है. वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से खेलते हुए मैक्सवेल ने सिर्फ 49 गेंदों में 106 रन बनाए
लीग क्रिकेट की मोटी कमाई अब खिलाड़ियों की पहली पसंद बनती जा रही है और नेशनल टीम के लिए खेलने का जुनून धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है. यही वजह है कि हाल में कई इंटरनेशनल क्रिकेटर्स ने क्रिकेट को अलविदा कहा है. 29 साल की उम्र में निकोलस पूरन के संन्यास ने इस सवाल को मौजू कर दिया है.