इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Team) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड और वेल्स का प्रतिनिधित्व करती है. 1997 से, यह इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अंतर्गत आती है. इंग्लैंड टेस्ट, वन डे इंटरनेशनल (ODI) और ट्वेंटी 20 इंटरनेशनल (T20I) तीनो प्रारूप के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का पूर्ण सदस्य है.
1990 के दशक तक, स्कॉटिश और आयरिश खिलाड़ी भी इंग्लैंड के लिए खेलते थे. ये देश अभी तक ICC के सदस्य नहीं थे. इंग्लैंड वर्तमान ICC पुरुष T20 विश्व कप चैंपियन है. 15-19 मार्च 1877 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच खेला था. दक्षिण अफ्रीका के साथ, इन देशों ने 15 जून 1909 को इंपीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस का गठन किया था. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 5 जनवरी 1971 को पहला वनडे भी खेला था.
इंग्लैंड का पहला टी20आई 13 जून 2005 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था.
9 मार्च 2024 तक, इंग्लैंड ने 1,071 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 392 जीते हैं और 324 हारे हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में, इंग्लैंड एशेज के लिए खेलता है, जो सभी खेलों में सबसे फेमस ट्रॉफियों में से एक है.
वे चार बार क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचे हैं (1979, 1987, 1992) और 2019 में अपना पहला मैच जीता था.
टीन दो ICC चैंपियंस ट्रॉफी (2004 और 2013) में उपविजेता भी रही है.
इंग्लैंड टीम ने 190 T20I खेले हैं, जिनमें से 99 जीते हैं. उन्होंने 2010 और 2022 में ICC T20 विश्व कप जीता और 2016 में उपविजेता रही. वे T20I में वर्तमान विश्व चैंपियन हैं.
20 जून 2024 तक, ICC द्वारा इंग्लैंड को टेस्ट में तीसरा, वनडे में छठा और T20I में चौथा स्थान दिया गया है.
क्रेग माइल्स का निर्णय इस बात को भी रेखांकित करता है कि खेल में सफलता और उपलब्धियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. 500 से ज्यादा विकेट और एक शानदार करियर के बाद अब उन्होंने अपनी सेहत को सबसे ऊपर रखते हुए क्रिकेट से विदाई ली है.
इंग्लिश काउंटी टीम एसेक्स के 24 वर्षीय क्रिकेटर रॉबिन दास पर रेप के दो आरोप लगे हैं. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने जुलाई 2026 में उन्हें चार्ज किया था. दास को मामले में कोर्ट की कार्यवाही का सामना करना होगा और 9 अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेशी है. रॉबिन दास का ताल्लुक बांग्लादेश से भी है
मार्क वुड के करियर के अंतिम दौर में इंजरी सबसे बड़ी चुनौती बन गईं. पिछले साल नवंबर में पर्थ में खेला गया एशेज टेस्ट इंग्लैंड के लिए उनका आखिरी मुकाबला साबित हुआ. इसके बाद एक और इंजरी ने उनकी वापसी मुश्किल कर दी. वुड के मुताबिक मेडिकल सलाह के बाद उनके लिए टेस्ट और 50 ओवर्स क्रिकेट खेलना संभव नहीं है.
टीम इंडिया को टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है. अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतने के बावजूद भारत ने नंबर-1 की कुर्सी गंवा दी है. श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप के बाद इंग्लैंड फिर से टी20I रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गया है.
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में 62 रनों की नाबाद पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रूट टेस्ट क्रिकेट में 69 अर्धशतकों के साथ सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। सचिन के नाम 68 अर्धशतक हैं।
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने इंटरनेशनल डेब्यू पर जो रूट जैसे दिग्गज बल्लेबाज को अपनी रफ्तार से चौंका दिया. 21 साल के रजाउल्लाह उन क्रिकेटर्स में शामिल हैं, जिन्हें बर्मिंघम टेस्ट से पहले पाकिस्तानी स्क्वॉड में शामिल किया गया था.
सचिन तेंदुलकर ने 32 साल पहले आज ही के दिन 9 सितंबर 1994 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाया था. जानिए उस ऐतिहासिक पारी की पूरी कहानी.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 9 सितंबर से खेला जाना है. लेकिन इससे पहले इंग्लैंड की पिचों को लेकर बड़ा बवाल मच गया है. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर बेहद गंभीर आरोप लगा दिए हैं.
केविन पीटरसन की लंबे समय बाद इंग्लैंड की टीम में वापसी हुई है. वर्ल्ड कप 2027 से पहले पीटरसन को टीम को बेहतर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मार्क रामप्रकाश को क्रिकेट इतिहास में एक ऐसे बल्लेबाज के तौर पर याद किया जाता है, जिनकी फर्स्ट क्लास उपलब्धियां टेस्ट करियर से कहीं ज्यादा बड़ी थीं. टैलेंट की कमी उनके करियर में कभी नहीं रही, लेकिन इंटरनेशनल स्तर पर उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव दिखा.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बीच PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नकवी लंदन में एक लिकर स्टोर के बाहर बैठकर इंटरव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं.
इंग्लैंड के हाथों शुरुआती दो टेस्ट गंवाने के बाद बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम पूरी तरह बैकफुट पर है. अब 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जाएगा, जहां पाकिस्तानी टीम क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी.
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) के नाइट क्लब विवाद पर भड़क उठे. कार्स को नशे की हालत में हंगामा करने के शक में कुछ समय के लिए गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हटा दिया गया. रूट ने कहा कि खिलाड़ियों की बार-बार होने वाली ऐसी बेवकूफियां टीम के प्रदर्शन से ध्यान भटका रही हैं.
25 अगस्त 2019 को बेन स्टोक्स ने एशेज इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली. हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में सिर्फ 67 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में 359 रनों का असंभव लक्ष्य बेन स्टोक्स (135*) और जैक लीच की आखिरी विकेट की साझेदारी की बदौलत हासिल कर लिया.
31 वर्षीय ब्रायडन कार्स ने इंग्लैंड के लिए अब तक 14 टेस्ट खेले हैं. वह ओडीआई और टी20 इंटरनेशनल को मिलाकर 44 मुकाबले भी खेल चुके हैं. चोट के कारण कार्स ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से इंग्लैंड के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए हैं. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा.
जस्टिन लैंगर ने इंग्लैंड का हेड कोच बनने से जुड़े सवाल का दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा कि अगर वह यह नौकरी स्वीकार करते तो उनकी पत्नी उन्हें तलाक दे देतीं और दोस्त भी उनका साथ छोड़ देते.
लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर सवाल उठ रहे हैं. माइकल वॉन ने टीम को अपने करियर की सबसे डरी-सहमी पाकिस्तानी टीम बताया. रमीज राजा ने भी चिंता जताते हुए कहा कि फैन्स का भरोसा टूट चुका है. अब लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के सामने वापसी की चुनौती है.
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हेडिंग्ले टेस्ट में महज तीन दिन के भीतर पारी और 103 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत की है. दूसरी तरफ पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है और वह अब वेस्टइंडीज से भी नीचे पहुंचकर तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर खिसक गया है.
तेज गेंदबाज केट क्रॉस मौजूदा इंग्लिश सीजन में लंकाशायर के लिए बाकी मुकाबले खेलेंगी. करीब दो दशक पहले जिस काउंटी से उनका क्रिकेट सफर शुरू हुआ था, उसी के साथ खेलते हुए क्रॉस अपने प्रोफेशनल करियर का आखिरी अध्याय पूरा करेंगी.
1930 में आज ही के दिन (22 अगस्त) ऑस्ट्रेलिया ने 'द ओवल' में इंग्लैंड को पारी से हराकर एशेज सीरीज अपने नाम की थी. इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे डॉन ब्रैडमैन, जिन्होंने सीरीज में 974 रन बनाकर ऐसा रिकॉर्ड कायम किया, जो आज तक नहीं टूटा है.
तीन मैचों की सीरीज में अब पाकिस्तानी टीम 0-1 से पीछे है. पहले टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बल्लेबाजी रही, जहां दोनों पारियों को मिलाकर टीम केवल 306 रन बना सकी. दूसरी ओर इंग्लैंड को दोबारा बल्लेबाजी करने की जरूरत तक नहीं पड़ी और उसने तीन दिन के अंदर मुकाबला जीत लिया.