वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं. उन्होंने 1999 से 2013 तक भारत के लिए खेला. उन्हें सलामी बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और भारतीय घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और हरियाणा के लिए खेला है. उन्हें 2010 में पद्मश्री से नवाजा गया (Virender Sehwag Award).
वीरेंद्र सहवाग ने अपना पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच 1999 में खेला और 2001 में भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हुए. अप्रैल 2009 में, सहवाग अपने प्रदर्शन के लिए विश्व में विजडन लीडिंग क्रिकेटर के रूप में सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बने. उन्हें भारत के मुख्य कप्तान की अनुपस्थिति के दौरान कभी-कभी स्टैंड-इन कप्तान भी बनाया गया. वह भारतीय टीम के लिए उप-कप्तान भी रहे हैं. वह दिल्ली डेयरडेविल्स और दिल्ली रणजी टीम के पूर्व कप्तान हैं. सहवाग उस टीम के सदस्य थे जो 2002 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के संयुक्त विजेताओं, 2007 टी20 विश्व कप के विजेताओं और 2011 क्रिकेट विश्व कप के विजेताओं में से एक थी. 2002 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान, सहवाग 271 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने (Virender Sehwag Cricket Career).
बाद के सालों में अपने लगातार खराब परफॉर्मेंस के बाद सहवाग ने 20 अक्टूबर 2015 को क्रिकेट और आईपीएल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी (Virender Sehwag Retirement).
सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को दिल्ली में एक जाट परिवार में हुआ था (Virender Sehwag Born). उनके पिता अनाज व्यापारी हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक की है.
सहवाग ने अप्रैल 2004 में आरती अहलावत से शादी की और उनके दो बेटे हैं (Virender Sehwag Family).
क्विज शो हो या रियलिटी फॉर्मेट, ये खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान से सीधे टीवी स्क्रीन पर छा गए. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम शुमार है.
सहवाग ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 की होस्टिंग स्वीकारने के पीछे की चुनौतियों और अनुभवों को साझा किया. शुरुआत में उन्होंने होस्टिंग से मना किया था. फिर वो कैसे मानें?
'राइज एंड फॉल 2' के पहले ही हफ्ते में शहजाद पूनावाला का बाकी कंटेस्टेंट्स से जबरदस्त विवाद हो गया है. सिवेत तोमर से हाथापाई के बाद अब शहजाद की टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी संग तीखी झड़प देखने को मिली है.
सारा गुरपाल एक पॉपुलर पंजाबी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हैं, जो पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. इस समय वो राइज एंड फॉल में नजर आ रही हैं.
सारा गुरपाल पंजाबी मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम हैं. मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली सारा ने मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता और पंजाबी संगीत व फिल्मों में पहचान बनाई. वह बिग बॉस 14 में भी नजर आ चुकी हैं. अब वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो राइज एंड फॉल में उनकी एंट्री चर्चा में है. शो में सारा ने बताया कि कई नामचीन क्रिकेटर उन्हें सोशल मीडिया पर संदेश भेजते हैं.
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' की प्रीमियर नाइट में सारा गुरपाल ने ऐसा खुलासा किया कि वीरेंद्र सहवाग भी हैरान नजर आए. सारा ने बताया कि कई क्रिकेटर्स उन्हें संदेश भेजते हैं. इसके बाद सहवाग ने उनका फोन देखने की बात कही और चैट देखकर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी. सहवाग की टिप्पणी वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और शो की चर्चा बढ़ गई है.
'राइज एंड फॉल 2' में एंट्री लेते समय एक्ट्रेस सारा गुरपाल ने एक बड़ा खुलासा किया, जिसे सुनकर वीरेंद्र सहवाग भी शॉक्ड नजर आए.
रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में बिहार के चर्चित यूट्यूबर और डिजिटल जर्नलिस्ट मनीष कश्यप ने एंट्री की है. मनीष, जिन्हें सन ऑफ बिहार के नाम से जाना जाता है, विवादों में घिरे रहे हैं.
राइज एंड फॉल 2 के दूसरे एपिसोड में शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच तीखी बहस देखने को मिली. पूनावाला ने स्वरा पर राजनीतिक और व्यक्तिगत हमले किए, जबकि स्वरा ने भी जवाबी वार किए.
राइज एंड फॉल के नए सीजन के आगाज से पहले सिवेट तोमर को लेकर बड़ी खबर आ रही है. कहा जा रहा है कि शहजाद पूनावाला संग लड़ाई के कारण उन्हें टावर से बाहर कर दिया गया है. शो के अगले एपिसोड वाले प्रोमो में उन्हें शहजाद को धक्का मारते देखा गया है.
'राइज एंड फॉल 2' के पहले ही एपिसोड में शहजाद पूनावाला ने स्वरा भास्कर पर तीखा तंज कसते हुए उनके पुराने गणपति विसर्जन डांस का मजाक उड़ाया. शहजाद ने दावा किया कि स्वरा को सलमान खान ने इग्नोर किया था. शो में दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है.
राइज एंड फॉल के पहले एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मोटी ब्लाउज पहनकर बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. तेज प्रताप और शहजादा पूनवाला के साथ उनकी नोकझोक और मस्ती ने शो के प्रीमियर को मजेदार बना दिया.
राइज एंड फॉल 2 का पहला एपिसोड दर्शकों को एक ऐसा रियलिटी शो दिखाता है जिसमें ग्लैमर, विवाद, रणनीति और सत्ता का खेल शामिल है. शो में कंटेस्टेंट्स को रूलर्स और वर्कर्स में बांटा गया है, जहां हर फैसला उनकी स्थिति को प्रभावित करता है. शो देखने से पहले पढ़ें रिव्यू.
राइज एंड फॉल सीजन 2 की शुरुआत में ही शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर राजनीतिक तंज कसे.
वीरेंद्र सहवाग ‘Rise and Fall 2’ होस्ट करने जा रहे हैं. शो को लेकर बच्चों का मजेदार रिएक्शन सामने आया. जानें सहवाग ने क्या बताया.
सहवाग रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 को होस्ट करेंगे. सहवाग के फैंस उन्हें इस शो में देखकर एक्साइटेड हो रहे हैं. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और सटायर चर्चा में रहता है.
‘राइज एंड फॉल 2’ में तेज प्रताप यादव और शहजाद पूनावाला साथ नजर आएंगे. शो शुरू होने से पहले दोनों ने मजेदार VIDEO शेयर कर अपनी जोड़ी दिखाई. जानिए दोनों ने क्या कहा.
क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अब गेम शो राइज एंड फॉल सीजन 2 को होस्ट करने वाले हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी बॉयोपिक का जिक्र किया.
वीरेंद्र सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर के मुश्किल दौर याद किए. टीम से ड्रॉप होने से लेकर दूसरे तिहरे शतक तक का किस्सा सुनाया और सचिन तेंदुलकर के साथ साझेदारी पर भी बात की.
बिग बॉस 20 की कास्टिंग से निराश बीबी फैंस को राइज एंड फॉल सीजन 2 के खिलाड़ी देखकर मिर्ची लगी है. लोगों ने एक बार फिर बिग बॉस मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है.
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग राइज एंड फॉल से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. राइज एंड फॉल शुरू होने से पहले वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर और शो को लेकर बात की.