scorecardresearch
 

'चिप्स-कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने वाले पंजाब पर सलाह न दें…', अर्शदीप सिंह की स्नैपचैट स्टोरी पर बखेड़ा, ल‍िखा ऐसा पोस्ट

पंजाब किंग्स की लगातार खराब फॉर्म के बीच तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गए हैं. एक फैन को दिए गए उनके जवाब को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. कई लोगों का मानना है कि फैन्स की आलोचना गलत हो सकती है, लेकिन किसी खिलाड़ी द्वारा सार्वजनिक रूप से किसी की आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी करना भी ठीक नहीं है.

Advertisement
X
पंजाब किंग्स की हार के बीच अर्शदीप सिंह का रिप्लाई बना नया विवाद (Photo: PTI)
पंजाब किंग्स की हार के बीच अर्शदीप सिंह का रिप्लाई बना नया विवाद (Photo: PTI)

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं. वो लगातार कुछ ऐसा कर दे रहे हैं, ज‍िससे उन पर सवाल उठ रहे हैं. अब ताजा मामले में उन्होंने एक फैन के पोस्ट पर उन्होंने अपना र‍िएक्शन दे डाला. दरअसल, एक फैन ने पंजाब टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए लिखा ,'पंजाब का नाम IPL से हटा दो, तुम लोग हमारी बेइज्जती करवा रहे हो'

इस पर अर्शदीप ने स्नैपचैट पर जवाब देते हुए कहा, 'आपने पंजाब के लिए क्या किया है, सिंह साहब? जो लोग आज भी घरवालों से चिप्स और कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगते हैं, वो मुझे पंजाब पर सलाह न दें ? 

Arshdeep Singh
बस यही जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कुछ फैन्स ने अर्शदीप का समर्थन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को भी लगातार ट्रोलिंग और निजी हमलों का सामना करना पड़ता है. 
यह भी पढ़ें: तिलक को 'अंधेरा' कहना पड़ा भारी, MI ने अर्शदीप की लगा दी वाट, VIDEO

वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स का मानना है कि एक इंटरनेशनल क्रिकेटर को किसी फैन की आर्थिक स्थिति का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए था. अब यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुका है, जहां एक तरफ खिलाड़ी की फ्रस्ट्रेशन को समझने की बात हो रही है, तो दूसरी तरफ प्रोफेशनल व्यवहार पर सवाल उठाए जा रहे हैं. 

Advertisement

तिलक वर्मा पर भी कर चुके हैं रंगभेद टिप्पणी. 

अर्शदीप सिंह पहले से ही विवादों में चल रहे हैं , तिलक वर्मा पर की गई उनकी 'ओए अंधेरे' टिप्पणी पर फैन्स  तीखी प्रतिक्रिया दे रहें हैं. इस पूरे आईपीएल सीजन अर्शदीप मैदान के बाहर अपनी हरकतों के लिए ज्यादा लोकप्रिय रहें हैं.
यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह पर BCCI ने कसी नकेल, IPL में व्लॉग बनाने पर लगाई रोक, क्या युजवेंद्र चहल हैं वजह ?

अब यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुका है, जहां एक तरफ खिलाड़ी की फ्रस्ट्रेशन को समझने की बात हो रही है, तो दूसरी तरफ प्रोफेशनल व्यवहार पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस आईपीएल सीजन में अर्शदीप का प्रद‍र्शन म‍िला-जुला रहा है. वो अब तक 13 मैचों में  12  व‍िकेट झटक चुके हैं. इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 9.69 का रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement