15 May 2026
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर नया विवाद छिड़ गया है.
Photo: PTI
इस बार चर्चा में हैं पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा.
Photo: Screengrab
दरअसल मैच से पहले अर्शदीप सिंह का एक स्नैपचैट वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह तिलक वर्मा को 'ओए अंधेरे' कहकर बुलाते नजर आए थे.
Photo: PTI
पहले वीडियो देखें
Video: Snapchat/@arsheyy02
वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में तिलक के रंग और सनस्क्रीन को लेकर भी टिप्पणी की थी.
Photo: Screengrab
सोशल मीडिया पर इस क्लिप को लेकर काफी बहस छिड़ गई और कई फैन्स ने इसे नस्लीय टिप्पणी तक बता दिया.
Photo: Screengrab
हालांकि मैदान पर तिलक वर्मा ने बल्ले से जवाब दिया. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 75 रन ठोक दिए और टीम को शानदार जीत दिलाई.
Photo: PTI
वहीं मैच खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ने 19 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया.
Photo: Screengrab
इस वीडियो में 'अंधेरा' शब्द धीरे-धीरे 'सितारा' में बदलता दिखाई देता है और बैकग्राउंड में 'अंधेरा तेरा मैंने ले लिया, मेरा उजला सितारा तेरे नाम किया' गाना चलता है.
Photo: Screengrab
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया- अपनी स्टोरी ओपन कीजिए, देखिए और जवाब दीजिए .
Photo: Screengrab
वीडियो देखें
Video: X/@mipaltan
वहीं कमेंट सेक्शन में फैन्स ने MI एडमिन की जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि मुंबई इंडियंस ने अर्शदीप को 'परफेक्ट रिप्लाई' दिया.
Photo: Screengrab
वहीं जबकि कुछ ने कहा कि तिलक ने बल्ले से ही सारी बातें खत्म कर दीं.
Photo: Screengrab
इस विवाद ने क्रिकेट में मजाक और व्यक्तिगत टिप्पणी की सीमा को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है.
Photo: Screengrab
कुछ लोग इसे खिलाड़ियों के बीच सामान्य बैंटर बता रहे हैं, तो कई फैंस का मानना है कि रंग को लेकर टिप्पणी करना गलत संदेश देता है.
Photo: Screengrab
फिलहाल सोशल मीडिया पर 'ओए अंधेरे' वाला मामला लगातार ट्रेंड कर रहा है.
Photo: Screengrab