scorecardresearch
 

Pochha Vastu Tips: घर की इस दिशा में कभी न रखें पोछा! दहलीज से लौट जाएंगी खुशियां

वास्तु के जानकारों का कहना है कि पोछे को हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम यानी नैऋत्य कोण में रखना चाहिए. ऐसा करने से घर की ऊर्जा संतुलित बनी रहती है और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है. वहीं ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में पोछा रखना अच्छा नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इससे जीवन में अनावश्यक परेशानियां बढ़ सकती हैं.

Advertisement
X
घर की सफाई और पोछा लगाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे श्रेष्ठ समय माना जाता है. (Photo: ITG)
घर की सफाई और पोछा लगाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे श्रेष्ठ समय माना जाता है. (Photo: ITG)

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की साफ-सफाई में इस्तेमाल किए जाने वाले पोछे को लेकर भी कुछ खास नियम बताए गए हैं. ज्योतिषविदों का का कहना है कि यदि पोछे को गलत दिशा में रखा जाए या गलत समय या अनुचित तरीके से पोछा लगाया जाए तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. ऐसे घरों की दहलीज पर सुख-संपन्नता कभी पांव नहीं रखती है. आइए विस्तार से जानते हैं.

किस दिशा में रखें पोछा?
वास्तु शास्त्र में झाड़ू के साथ-साथ पोछा रखने की दिशा का भी विशेष महत्व बताया गया है. वास्तु के जानकारों का कहना है कि पोछे को हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम यानी नैऋत्य कोण में रखना चाहिए. ऐसा करने से घर की ऊर्जा संतुलित बनी रहती है और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है. वहीं ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में पोछा रखना अच्छा नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इससे जीवन में अनावश्यक परेशानियां बढ़ सकती हैं.

पोछा लगाने का श्रेष्ठ समय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सफाई और पोछा लगाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे श्रेष्ठ समय माना जाता है. यह समय सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले का होता है. इस अवधि में सफाई करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने और घर के सदस्यों की उन्नति होने की मान्यता है. यदि ब्रह्म मुहूर्त में सफाई करना संभव न हो तो सुबह सूर्योदय के 15 मिनट पहले या 15 मिनट बाद भी पोछा लगाया जा सकता है. दूसरा, पोछा लगाने की शुरुआत मुख्य द्वार से करते हुए घर के अंदर की ओर बढ़ना उचित रहता है.

Advertisement

इस समय पोछा लगाने से बचें
वास्तु के अनुसार दोपहर के समय पोछा नहीं लगाना चाहिए. माना जाता है कि उस समय सूर्य अपने तेज के चरम पर होता है, जिससे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है. इसके अलावा, सूर्यास्त के बाद भी पोछा लगाने से बचने की सलाह दी जाती है. ऐसी मान्यता है कि शाम के समय की गई सफाई से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है और मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है.

ये 2 दिन पोछे को पैर न लगाएं?
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ लोगों को पैर से पोछा मारने की आदत होती है. लेकिन वास्तु के जानकारों का कहना है कि दो दिन भूलवश भी पोछे को पैर नहीं लगाना चाहिए. गुरुवार के पोछा को पैर लगाने से बचना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न नहीं होते और घर में वास्तु संबंधी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं. इसी तरह एकादशी तिथि पर भी पोछा लगाने की सलाह नहीं दी जाती. मान्यता है कि इस दिन घर में पोछा लगाने से शुभ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement