scorecardresearch
 

Gajkesari Yog 2026: गुरु-चंद्रमा ने बनाया गजकेसरी योग, आज से इन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू

अधिक मास चल रहा है और इस बीच मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु के एकसाथ आने के गजकेसरी योग का निर्माण हुआ है. अधिक मास में पड़ने वाले इस गजकेसरी योग को अत्यंत दुर्लभ माना जा रहा है. इस शुभ योग को तीन राशियों के लिए उत्तम माना जा रहा है.

Advertisement
X
मिथुन राशि में गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हुआ है. (Photo: ITG)
मिथुन राशि में गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हुआ है. (Photo: ITG)

Gajkesari Yog 2026: आज चंद्रमा ने मिथुन राशि में गोचर किया है. इस राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से विराजमान हैं. ऐसे में गुरु-चंद्रमा की युति से यहां गजकेसरी योग का निर्माण हुआ है. अधिक मास में पड़ने वाले इस गजकेसरी योग को अत्यंत दुर्लभ माना जा रहा है.  ज्योतिषिविदों की मानें तो इस शुभ योग का सबसे ज्यादा लाभ मिथुन, सिंह और मीन राशि के जातकों को मिलेगा. आइए विस्तार से जानते हैं.

मिथुन राशि
गजकेसरी योग का प्रभाव सबसे ज्यादा आपकी राशि पर दिखाई दे सकता है, क्योंकि यह योग आपकी राशि में ही बना है. इसके प्रभाव से आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलने की संभावना रहेगी. आर्थिक पक्ष पहले की तुलना में मजबूत हो सकता है. पहले किए गए निवेश से फायदा मिलने के योग हैं. दांपत्य जीवन में भी सुख और सामंजस्य बढ़ सकता है.

सिंह राशि
गुरु और चंद्रमा आपके लाभ भाव में शुभ स्थिति बनाकर अच्छे परिणाम दे सकते हैं. पढ़ाई कर रहे छात्रों को बड़ी उपलब्धि हासिल होने के संकेत हैं. धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे और लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है. नौकरी या काम के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभ देने वाली साबित होंगी. परिवार के साथ, खासकर माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

Advertisement

मीन राशि
गजकेसरी योग सुख और सुविधाओं में बढ़ोतरी कराने वाला साबित हो सकता है. यह योग आपकी राशि से चौथे भाव में बन रहा है, जो सुख-सुविधा और पारिवारिक खुशियों का कारक माना जाता है. आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी बनेगी. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. कुछ जातकों को पद और जिम्मेदारी दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement