scorecardresearch
 

किसी ने उठाए पूड़ी-सब्जी तो कोई भरने लगा रसगुल्ले... जिसके हाथ में जो आया, वही लेकर भागा; बुफे स‍िस्‍टम में मची 'लूट'

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुरुषों के अलावा महिलाएं भी खाने की लूट में शामिल रहीं. किसी ने अपनी पत्तल में पूड़ियां रख लीं तो तो कोई पूरे हाथ भरकर रसगुल्ला उठाकर भागता नजर आया.

Advertisement
X
रसगुल्ला और पूड़ियां उठाकर खुश होता एक शख्स.
रसगुल्ला और पूड़ियां उठाकर खुश होता एक शख्स.

मध्य प्रदेश के मुरैना में खाने के लिए मची लूट का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक कार्यक्रम में भोज के लिए ऐसी भगदड़ मची कि लोग एक-दूसरे पर टूट-टूट पड़ी. भोजन के लिए मची लूट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. 

दावा किया जा रहा है कि मुरैना में आयोजित एक एक निजी कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना बतौर अतिथि शामिल हुए थे. 

इस दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. कार्यक्रम उपरांत सभा स्थल पर भोजन की भी व्यवस्था थी. ऐसे में भीड़ नेताओं के जाने का इंतजार करती रही. 

इसके बाद जैसे ही भोजन शुरू हुआ तो उसमें 'लूट-मार' जैसी स्थिति बन गई. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुरुषों के अलावा महिलाएं भी खाने की लूट में शामिल रहीं. किसी ने अपनी पत्तल में पूड़ियां रख लीं तो तो कोई पूरे हाथ भरकर रसगुल्ला उठाकर भागता नजर आया.

Advertisement

बुफे सिस्टम के दौरान स्टॉल्स और नीचे छिपे रखे खाने पर लोग बुरी तरह टूट पड़े. जिसके हाथ में जितने पकवान आए, उतरे उठाकर भागे. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement