मुरैना
मुरैना (Morena) भारत के मध्य प्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) का एक जिला है और इस जिले का मुख्यालय भी है. यह एक नगर निगम द्वारा शासित है. यह चंबल डिविजन (Chambal Division) का प्रशासनिक मुख्यालय भी है. यह जिला ग्वालियर से 39 किलोमीटर (24 मील) दूर है. जिले का उत्तर-पश्चिमी सीमा पर चंबल घाटी की सीमा पर स्थित है. वर्तमान मुरैना 19वीं शताब्दी के सिकरवारी और तंवरगढ़ जिलों के साथ है (Morena Location). इस जिले का क्षेत्रफल 4,989 वर्ग किलोमीटर है (Morena Area). मुरैना जिले में 1 संसदीय क्षेत्र (Morena constituency) और 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Morena Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक मुरैना की जनसंख्या (Morena Population) 19.66 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 394 लोग रहते हैं (Morena Density). यहां का लिंग अनुपात (Morena Sex Ratio) 840 है. इसकी 71.03 फीसदी जनसंख्या साक्षर है (Morena literacy).
मुरैना जिला कई विख्यात लोगों का घर है जैसे राम प्रसाद बिस्मिल, नरेंद्र सिंह तोमर, रुस्तम सिंह, अशोक अर्गल और एथलीट पान सिंह तोमर (Notable Persons from Morena).
मुरैना जिले और इसके आस पास के इलाकों में कई पर्यटक स्थल हैं- कुटवार, पगरा डैम, कोलेश्वर धाम कोलुआ, सिहोनिया जैन मंदिर, ज्ञानेश्वरी माता मंदिरपदावली-मितावली, चौसठ योगिनी मंदिर और काकनमठ मंदिर (Morena Tourist Places).
मध्य प्रदेश के मुरैना के गिरवर सिंह तोमर की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. 1999 में नौकरी से बर्खास्त होने के बाद उन्होंने मंदिर में संत का जीवन अपना लिया, लेकिन वर्दी वापस पाने की उम्मीद नहीं छोड़ी. करीब 26 साल तक अदालत में लड़ाई लड़ी और आखिरकार अगस्त 2026 में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में फिर सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर ड्यूटी शुरू की.
मुरैना के गिरवर सिंह तोमर की कहानी संघर्ष और हौसले की मिसाल है. 1991 में CRPF में हवलदार बने गिरवर सिंह को वरिष्ठ अधिकारी से विवाद के बाद 1999 में बर्खास्त कर दिया गया था. जिसके बाद वो संत बन गए थे.
MP Wildlife News: मध्यप्रदेश STSF ने 10 तेंदुओं के शिकार व तस्करी मामले में मुरैना से सुखदेव को गिरफ्तार किया. 3 राज्यों से अब तक 15 आरोपी अरेस्ट, कूनो और चंबल अभयारण्य क्षेत्र में हुआ था शिकार...
Kailaras sugar mill: मध्य प्रदेश सरकार का मानना है कि बंद पड़ी कैलारस शुगर मिल के दोबारा शुरू होने से मुरैना और आसपास के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. इससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.
मध्य प्रदेश के मुरैना में जीजा ने साली के साथ छेड़छाड़ कर दी. यह बात जब सालों को पता चली तो उनका पारा हाई हो गया. तुरंत जीजा को पकड़कर पेड़ से बांधा और फिर बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. भागवत कथा में पत्नी के डांस को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर अपनी भी जान दे दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अक्सर कहते हैं कि आने वाले समय में देश का रोड नेटवर्क इतना बेहतर होगा कि दिल्ली जैसे शहरों तक का सफर कुछ घंटों में पूरा हो जाएगा. लेकिन मध्यप्रदेश के ग्वालियर-मुरैना नेशनल हाईवे पर लगे भीषण ट्रैफिक जाम ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मध्य प्रदेश के मुरैना में ट्रेन में आग लगने की अफ़वाह ने चार लोगों की जान ले ली. आगरा निवासी नदीम खान ने बताया कि अफ़वाह फैलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई और लोग ट्रेन से कूदने लगे.उनकी पत्नी अफ़रीन और चार वर्षीय बेटे अशद भी नीचे उतर गए, तभी बगल की पटरी पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए.
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान और झूठी लाइफस्टाइल दिखाकर एक कॉलेज छात्रा को प्रेम जाल में फंसाने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम पर खुद को आलीशान कोठियों का मालिक बताने वाला युवक असल में पुताई करने वाला निकला.
मुरैना में आग की अफवाह फैलने के बाद दर्दनाक रेल हादसा हुआ. यात्री ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन के चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए. यह घटना जली हुई अफवाहों के कारण हुई परेशानियों को दर्शाती है और सुरक्षा उपायों की जरूरत को उजागर करती है.
मध्य प्रदेश के मुरैना में बड़ा ट्रेन हादसा हआ है. ट्रेन में आग की अफवाह से नीचे कूदे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए. जिसमें 4 यात्रियों की मौत हो गई. ट्रेन के एक कोच में मोबाइल ब्लास्ट जैसी अफवाह फैल गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. कई यात्रियों ने जल्दबाजी में ट्रेन से उतरना शुरू कर दिया. इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर ट्रेन आ गई जिसमें 4 लोंगों की मौत हो गई.
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का असर अब चंबल इलाके में दिखने लगा है. फॉरेस्ट गार्ड को ट्रैक्टर से कुचलने की घटना के बाद MP सरकार एक्शन में आ गई है. चंबल घड़ियाल सेंचुरी के नाजुक इकोसिस्टम को बचाने के लिए कलेक्टर्स और एसपी ने मिलाया हाथ...
मध्य प्रदेश के मुरैना में बड़ा हादसा हो गया. वहां हेतमपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उदयपुर एक्सप्रेस में सफर करने वाले ये लोग ट्रेन में आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर कूद पड़े. जिसके बाद ये सभी उसी ट्रैक पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. देखें वीडियो.
राजस्थान के धौलपुर और एमपी के मुरैना की चंबल नदी में दुर्लभ बाटागुर कछुओं और घड़ियालों के हजारों बच्चों ने अंडों से बाहर आकर प्राकृतिक जन्म लिया है. डीएफओ डॉ. आशीष व्यास की सुरक्षा रणनीति और देवरी सेंटर की इनसाइड रिपोर्ट यहां पढ़ें...
राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य के पालिघाट इलाके में गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजाति के घड़ियालों के कुनबे में भारी इजाफा हुआ है. अंडों से सुरक्षित बाहर आए नन्हे बच्चों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने 'हाई अलर्ट' जारी करते हुए सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी है.
MP के मुरैना की संजय कॉलोनी के छात्र मानवेंद्र ने सीवर समस्या सुलझाने के लिए जिला पंचायत सीईओ को 4 चॉकलेट ऑफर कीं. बच्चे ने कहा- बिना लेन-देन के काम नहीं होता. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.
MP News: मुरैना के पोरसा में बेटी ही अपने माता पिता की जान की की दुश्मन बन गई. प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता को चूहे मारने वाला जहर खिला दिया. रोंगटे खड़े कर देने वाला ऑडियो सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
Morena police constable video: मध्य प्रदेश के मुरैना में एसपी बंगले पर तैनात एक कांस्टेबल ने वीडियो जारी कर मुरैना एसपी समीर सौरभ और उनकी पत्नी पर जो आरोप लगाए हैं, उसने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है. हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताया है.
मुरैना में वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर की नृशंस हत्या के बाद चंबल अंचल में आक्रोश की लहर है. जब शहीद आरक्षक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव जनकपुर पहुंचा, तो पूरा गांव गमगीन हो गया. अंतिम संस्कार के दौरान जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने सांत्वना दी, वहीं परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाकर व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है.
MP का मुरैना जिला एक बार फिर रेत माफिया के खूनी खेल से दहल उठा है. जिस जिले ने 2012 में युवा IPS नरेंद्र कुमार को खोया था, उसी की मिट्टी आज एक और जांबाज रक्षक, फॉरेस्ट कांस्टेबल हरिकेश गुर्जर के खून से लाल हो गई है. अवैध रेत के कारोबार में अंधे हो चुके माफिया ने ड्यूटी पर तैनात जवान को ट्रैक्टर-ट्रॉली से बेरहमी से कुचल दिया.
मुरैना में स्थित शक्ति सदन सुधार गृह से एक महिला और दो नाबालिग लड़कियों के फरार होने का मामला सामने आया है. तीनों ने देर रात वार्डन पर हमला कर उससे गेट की चाबियां छीन लीं. इसके बाद मुख्य दरवाजा खोलकर मौके से भाग निकलीं. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.