
अंबानी फैमिली की छोटी बहू राधिका अंबानी अक्सर अपने दोस्तों की शादी में पहुंचकर दोस्ती निभाती दिखती हैं. हाल ही में एक बार फिर ऐसा हुआ. इस बार वो अकेले नहीं, बल्कि अपने पति अनंत अंबानी के साथ अपने दोस्तों की शादी में शामिल होने पहुंचीं.
अपने दोस्तों की शादी में राधिका और अनंत सिर्फ मेहमान बनकर नहीं बल्कि हर रस्म का हिस्सा बनते नजर आए. शादी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राधिका को कभी इमोशनल होते और कभी जमकर डांस करते देखा जा रहा है. राधिका दुल्हन की फूलों की चादर पकड़ती दिखीं, तो कभी उसे गले लगाकर भावुक हो गईं. वहीं अनंत अंबानी ने दोस्त की बारात में जमकर डांस किया.
दोस्त की शादी में हर रस्म का हिस्सा बनीं राधिका अंबानी
वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में राधिका अंबानी लाल और सफेद फूलों वाले खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं. उन्होंने शादी की कई रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सबसे खास पल तब देखने को मिला, जब दुल्हन की एंट्री के दौरान राधिका ने फूलों की चादर थाम रखी थी. जहां अक्सर दुल्हन के भाई ये रस्म निभाते हैं, वहीं इस शादी राधिका और बाकी दोस्तों ने ये रस्म निभाई.

दुल्हन को गले लगाकर हुईं भावुक
वीडियो में विदाई का पल भी दिख रहा है. इस पल में राधिका अपनी दोस्त को गले लगाते हुए नजर आती हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर भावुकता साफ दिखाई देती है. सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की छोटी बहू का ये रूप देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

जाह्नवी कपूर के साथ किया डांस
वायरल क्लिप में राधिका अंबानी शादी में पूरी मस्ती भी करती नजर आईं. वो अपनी दोस्त और मेहमानों के साथ डांस करती नजर आईं. एक पल ऐसा आया जब वो एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ डांस फ्लोर पर थिरकती दिख रही हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
अनंत अंबानी ने बारात में जमकर किया डांस
उधर अनंत अंबानी भी दोस्त की बारात में पूरे जोश के साथ शामिल हुए. वायरल वीडियो में वो शिखर पहाड़िया के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों बारातियों के बीच मस्ती करते नजर आए और उनके डांस मूव्स ने सभी का ध्यान खींच लिया.