scorecardresearch
 
Advertisement

'महतो कैंप राजनीतिक है', रांची में तीसरे राउंड का वार्ता से पहले खींचतान

'महतो कैंप राजनीतिक है', रांची में तीसरे राउंड का वार्ता से पहले खींचतान

रांची में छात्र आंदोलन को लेकर तीसरे राउंड की बातचीत से पहले छात्रों के गुटों में खींचतान देखने को मिल रही है. छात्रों के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा है. छात्र गुट एक साथ वार्ता के लिए जाने को तैयार नहीं हैं. रिफार्म मंच और महतो कैंप के छात्र एक-दूसरे के साथ टेबल पर बैठने को तैयार नहीं हैं. रिफार्म मंच ने कहा कि महतो कैंप राजनीतिक है और आंदोलन छात्रों का गैर-राजनीतिक आंदोलन है. कोर कमेटी सदस्य पवन गोस्वामी ने कहा कि सरकार को हमने अपनी बात बता दी है, अब जवाब का इंतजार है. वहीं, आरोप लगाया जा रहा है कि सरकार आंदोलन को तोड़ने के लिए अलग-अलग मंच बनाकर सभी को बातचीत के लिए बुला रही है.

Advertisement
Advertisement