अनंत अंबानी (Anant Ambani) भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के सबसे छोटे बेटे हैं. 10 अप्रैल 1995 को मुंबई (Mumbai) में जन्मे (Anant Ambani Born) अनंत के दो भाई-बहन हैं. भाई का नाम आकाश अंबानी (Akash Ambani) और बहन का नाम ईशा अंबानी (Isha Ambani) है.
अनंत ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की और फिर रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक की (Anant Ambani Education).
अनंत अंबानी एक भारतीय बिजनेस लीडर हैं और मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. वे सितंबर 2022 से रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड में भी शामिल हैं.
अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऊर्जा और सामग्री व्यवसायों के विस्तार और अक्षय और हरित ऊर्जा में इसके वैश्विक संचालन को आगे बढ़ा रहे हैं.
वह बहुत छोटी उम्र से ही पशु कल्याण के प्रति सजग रहे हैं. वे खतरे में पड़े जानवरों के पुनर्वास और उनके शेष जीवन में उन्हें देखभाल के लिए कई पहलुओं पर काम कर रहे हैं.
अनंत अंबानी अपने 30वें जन्मदिन से पहले 28 मार्च 2025 को भगवान श्री द्वारकाधीश का आशीर्वाद लेने के लिए जामनगर से द्वारका तक पवित्र पदयात्रा पर निकले. इस यात्रा के दौरान उनके साथ जेड प्लस सुरक्षा और स्थानीय पुलिस बल साथ है (Anant Ambani Sacred Padyatra 2025).
अनंत अब तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सहित खेल आयोजनों में शामिल रहे हैं, जिसमें आरआईएल मुंबई इंडियंस टीम के मालिक हैं . उन्होंने सबसे ज्यादा समय कंपनी के जामनगर कैंपस में बिताया है और अपनी मां नीता के साथ सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं.
साल 2019 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की सगाई हुई और 29 दिसंबर 2022 को रोका हुआ था (Anant Ambani Roka Ceremony). उनके रोका की रस्में राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में की गई थी. 12 जुलाई 2024 को, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई.
राकी धिका मर्चेंट एक दवा निर्माण कंपनी, एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं.
अनंत अंबानी की 'Opera Godfather Baguette Shiva' वॉच की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. घड़ी के डायल में भगवान शिव की एक छोटी सी प्रतिमा को कस्टमाइज करके लगाया गया है. घड़ी की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
अनंत अंबानी की संस्था वंतारा ने कोलंबिया सरकार से अपील की है कि वह मैग्डेलेना नदी में 80 दरियाई घोड़ों को मारने के फैसले को रोक दे. वंतारा ने प्रस्ताव दिया है कि इन सभी 80 हिप्पोपोटेमस को गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा वाइल्डलाइफ सेंटर में लाकर स्थायी रूप से बचाया और देखभाल किया जाएगा. अनंत अंबानी ने इन्हें मारने की बजाय मानवीय समाधान अपनाने की बात कही है.
अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट अक्सर अपने सादगी भरे लेकिन बेहद महंगे आउटफिट्स के लिए चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उनका लग्जरी लुक वायरल हो रहा है. राधिका ने लाखों की कीमत वाली स्कर्ट और सैंडल्स कैरी किए हैं.
पॉप स्टार रिहाना हाल ही में अंबानी परिवार के घर एंटीलिया लंच पर पहुंचीं. इस दौरान अंबानी फैमिली ने रिहाना का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जिसमें भारतीय नृत्य, संस्कृति और कला भी देखने मिली. लेकिन इन सबके बीच सारी लाइमलाइट ईशा अंबानी ने लूट ली.
अरबपति हॉलीवुड पॉप सिंगर और बिजनेसवुमन रिहाना इन दिनों भारत में हैं. उन्होंने ईशा अंबानी संग मिलकर अपने मेकअप ब्रांड फेंटी ब्यूटी का इवेंट अटेंड किया. इवेंट में रिहाना ने ब्लैक आउटफिट में अपने ग्लैमरस लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया.
पॉप स्टार रिहाना हाल ही में अंबानी परिवार के घर एंटीलिया लंच पर गई थीं. जहां उनका काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ. इसके साथ ही ईशा अंबानी का देसी मां वाला अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
रिहाना हाल ही में अंबानी फैमिली के घर लंच पर पहुंचीं. उन्होंने साथ में एक बैग कैरी किया था जिसकी कीमत लाखों रुपये है. इस बैग की क्या खासियत है, इस बारे में स्टोरी में जानेंगे.
अंबानी परिवार ने रिहाना के लिए स्पेशल लंच पार्टी होस्ट की. रिहाना ने अपनी टीम के साथ अंबानी परिवार के घर पहुंचकर उनके साथ खास लंच का आनंद लिया.
Mukesh Ambani Birthday: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपना जन्मदिन भक्तिमय अंदाज में मनाया. उन्होंने पूरे परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेका. इस खास मौके से अंबानी परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जहां नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के ट्रेडिशनल लुक ने सबका ध्यान खींचा.
अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन के मौके पर भजन संध्या हुई थी, जिसमें राधिका मर्चेंट ने जमकर डांस करती दिखीं. उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. राधिका ने अपनी ननद ईशा अंबानी और पति अनंत के साथ पूरे जोश में डांस किया, उनकी एनर्जी और ग्रेसफुल मूव्स ने इस शाम को और भी यादगार बना दिया.
देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ उनके 31वें जन्मदिवस के मौके पर भगवान द्वारकाधीश और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्श करने पहुंचे. दोनों ने नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में शिवलिंग का दुग्धाभिषेक किया.
अनंत अंबानी ने अपने 31वें जन्मदिन पर सेलेब्स संग पार्टी की. यहां सिंगर्स ने भक्ति गीत गाए. रणवीर सिंह, शाहरुख खान, जाह्नवी कपूर और अन्य कई फिल्मी सितारे शामिल हुए. सभी भक्ति में रमे हुए दिखे.
अनंत अंबानी ने 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया. बड़े सेलिब्रेशन के बाद वे पिता मुकेश अंबानी के साथ गुजरात के नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव के दर्शन करने भी पहुंचे.
गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान और दूसरे सेलिब्रिटीज शामिल हुए. सेलिब्रेशन में एक दिल को छू लेने वाली भजन नाइट भी थी, जिसमें शाहरुख खान और रणवीर सिंह कैलाश खेर के गाने 'बबम बम' पर डांस करते दिखे.
अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है. करोड़पति अनंत ने काफी अलग तरीके से इस बार अपना 31वां जन्मदिन मनाया, उनका बर्थडे केक भी काफी हटकर था, आइए बताते है कि इस बार अनंत के बर्थडे केक में क्या खासियत थी.
शुक्रवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. अनंत अंबानी ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारे भी मौजूद थे. वहीं मोनालिसा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ.
अनंत अंबानी ने जामनगर में वाइल्डलाइफ और वेटरनरी साइंसेज के लिए दुनिया की पहली वंतारा ग्लोबल यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी. उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सिटी के पीछे का उद्देश्य भारत को वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन का वैश्विक केंद्र बनाना है. यहां मॉडर्न साइंस, ट्रेडिशनल नॉलेज और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के जरिए नई पीढ़ी को तैयार किया जाएगा.
अनंत अंबानी ने अपने 31वें जन्मदिन पर 1 लाख गायों को छप्पन भोग और 100 से ज्यादा हाथियों को फलों की दावत दी. जामनगर में भव्य आयोजन के साथ उन्होंने मंदिरों में करोड़ों रुपये का दान किया और हजारों लोगों को भोजन भी कराया. जानें इस खास आयोजन की पूरी जानकारी.
अनंत अंबानी ने इस बार अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाते हुए इसे सेवा के नाम कर दिया. #AnantSeva के तहत देशभर में जरूरतमंदों को भोजन, बच्चों को स्टेशनरी और गांवों में मदद पहुंचाई जा रही है. साथ ही जानवरों के लिए वेलनेस कैंप और पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने जैसे काम भी किए जा रहे हैं.
Anant Ambani Birthday Celebration: अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में आज जामनगर में अंबानी परिवार के साथ बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची हैं. लेेटेस्ट वीडियो में अनंत के जन्मदिन के मौके पर अंबानी परिवार ने भजन और लाइट शो किया. उसकी पहली झलक सामने आई है, जिसमें रणवीर सिंह, गौरी खान और जाह्ववी कपूर भी नजर आ रहे हैं.
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन जामनगर में मनाया. इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जामनगर पहुंचे. सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं.