जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor, Actress) एक अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों में अभिनय करती हैं. जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था (Janhvi Kapoor Date Of Birth). वे प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) और फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बड़ी बेटी हैं. इनकी एक छोटी बहन है जिनका नाम खुशी कपूर (Khushi Kapoor) है.
जाह्नवी के दो सौतेले भाई-बहन, अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अंशुला कपूर हैं. अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) इनके चाचा हैं. उनकी पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School, Mumbai) से हुई है.
फिल्म की शुरुआत करने से पहले, उन्होंने कैलिफोर्निया में ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट (Lee Strasberg Theatre and Film Institute, California) से अभिनय का कोर्स किया था.
जाह्नवी कपूर ने 2018 में शशांक खेतान (Shashank Khetan) द्वारा निर्देशित फिल्म धड़क (Dhadak) में ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) के साथ अभिनय की शुरुआत की. यह एक व्यावसायिक तौर पर सफल फिल्म रही और उन्होंने सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए ज़ी सिने पुरस्कार जीता (Zee Cine Award Best Female Debut). कपूर ने 2020 में ओटीटी पर रिलीज हुई घोस्ट स्टोरीज (Ghost Stories) और गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (Gunjan Saxena: The Kargil Girl), 2021 में आई फिल्म रूही (Roohi) में अभिनय किया है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था.
वे केवल इंस्टाग्राम पर janhvikapoor यूजरनेम से एक्टिव हैं.
साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस बार फिल्म के क्लाइमैक्स सीन को लेकर भारी ट्रोलिंग हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि फिल्म का क्लाइमैक्स सीन, साल 2019 में आई भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'भाग खेसारी भाग' से कॉपी किया गया है.
अंशुला कपूर की शादी के एक हफ्ते बाद बोनी कपूर ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कर भावुक पोस्ट लिखा, शादी में जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया, आमिर खान, गौरी स्प्रैट, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित समेत कई सितारे शामिल हुए.
राधिका अंबानी अपनी खास दोस्त की शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ जमकर डांस करती नजर आईं. दोनों का एनर्जेटिक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शादी में राधिका और जाह्नवी के ट्रेडिशनल लुक्स भी फैंस का ध्यान खींच रहे हैं.
जाह्नवी कपूर अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में ब्लैक-रेड ट्रेडिशनल लहंगे में नजर आईं। करीब 1.5 लाख रुपये के इस ग्लैमरस आउटफिट और उनके स्टाइलिश लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया।
राधिका अंबानी और अनंत अंबानी अपने खास दोस्तों की शादी में शामिल हुए. वायरल वीडियो में राधिका दुल्हन की फूलों की चादर थामे, उसे गले लगाकर भावुक होती और जाह्नवी कपूर के साथ डांस करती नजर आईं. वहीं अनंत अंबानी ने शिखर पहाड़िया के साथ बारात में जमकर डांस किया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जब भी किसी इवेंट या शादी में पहुंचती हैं, तो उनका लुक हर तरफ सुर्खियां बटोर लेता है. इस वीकेंड भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब जाह्नवी अपनी बेहद करीबी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी के जश्न में शरीक होने पहुंचीं.
इस हफ्ते कई सितारे सुर्खियों में रहे. आइए देखते हैं किन सितारों की तस्वीरों ने चर्चा बटोरी.
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर ने मनीष मल्होत्रा की पेस्टल लैवेंडर कांजीवरम साड़ी पहनकर महफिल लूट ली. ऑफ-शोल्डर ब्लाउज, रॉयल जूलरी और स्लीक बन के साथ उनका यह अप्सरा लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
अंशुला कपूर की मेहंदी सेरेमनी में 26 साल की इस बॉलीवुड हसीना ने अपने अप्सरा स्टाइल ब्लाउज से सारी लाइमलाइट बटोर ली. ट्रेडिशनल लुक में उनका ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए उनके इस ग्लैमरस घाघरा सेट की कीमत जानते हैं, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे.
अंशुला कपूर की शादी के बाद हुई कॉकटेल पार्टी में जाह्नवी कपूर ने जमकर मस्ती की. ब्लू सूट में एक्ट्रेस ने जलवा तो बिखेरा ही, साथ ही ढोल बजाकर और ओरी के साथ डांस कर पूरी महफिल लूट ली.
शादी के बाद पहली कॉकटेल/रिसेप्शन पार्टी में अंशुला कपूर ने बिना मंगलसूत्र, सिंदूर और चूड़ा के देसी-मॉडर्न लुक से सबका ध्यान खींच लिया. अमित अग्रवाल की रीइमैजिन्ड बनारसी साड़ी, स्टेटमेंट जूलरी और मिनिमल स्टाइलिंग में नई Mrs. ठक्कर बेहद एलिगेंट नजर आईं.
अंशुला-रोहन की ग्रैंड वेडिंग के फोटोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं. न्यूलीवेडेड कपल को फैंस और सेलेब्स की तरफ से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं. फैंस उन्हें हमेशा यूं ही खुश रहने की दुआ दे रहे हैं.
हैवी ब्राइडल लहंगा चोली संग अंशुला ने अपनी मां का 42 साल पुराना गोल्ड टिश्यू-जरदोजी का दुपट्टा कैरी किया. मां के दुपट्टे ने अंशुला के वेडिंग लुक में चार चांद लगा दिए.
बड़ी बहन अंशुला की शादी में जाह्नवी और खुशी कपूर ने शादी की रस्में निभाईं. सौतेली बहनें होकर भी वो सगी बहनों की तरह अंशुला की शादी में खुशी-खुशी शामिल हुईं.
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने 6 जुलाई को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में शादी की। कोरल पीच लहंगे में अंशुला बेहद खूबसूरत दुल्हन लगीं। अर्जुन कपूर और बोनी कपूर उन्हें मंडप तक लेकर पहुंचे, जहां बोनी भावुक नजर आए।
Anshula Kapoor Wedding: अंशुला कपूर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस खास मौके पर जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और सोनम कपूर ने डिजाइनर अनामिका खन्ना के रॉयल ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनकर महफिल लूट ली. जानिए किस कपूर सिस्टर का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.
Anshula Kapoor Wedding Look Photos: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग शादी रचा ली है. अपनी शादी में उन्होंने कोरल-पीच लहंगा, एमराल्ड-कुंदन जूलरी और मॉडर्न ब्राइडल स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया. जानिए उनके खूबसूरत वेडिंग लुक और लव स्टोरी की पूरी डिटेल.
अंशुला कपूर की शादी हो गई है. उनकी पति रोहन ठक्कर संग फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. शादी के जोड़े में अंशुला स्टनिंग लगीं. रोहन की मां ने अंशुला पर प्यार बरसाया.
बेटी को विदा करना किसी भी पिता के लिए काफी मुश्किल होता है. अपनी लाडली का कन्यादान करने से पहले बोनी कपूर भी इमोशनल होते नजर आए.
मुंबई में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की रंग-बिरंगी मेहंदी सेरेमनी के दौरान भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. इस जश्न में शिरकत करने पहुंचीं जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर ने तीन बिल्कुल अलग और अनोखे लुक्स कैरी किए.
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी से पहले मुंबई में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स धूमधाम से हुए, जिसमें मेहंदी और चूड़ा-कलीरा जैसी रस्में निभाई गईं। इस दौरान अर्जुन, जाह्नवी और खुशी कपूर समेत पूरा परिवार खुशी में शामिल हुआ।