scorecardresearch
 
Advertisement
साइंस न्यूज़

कनाडा में जंगल की आग ने पकड़ी खतरनाक रफ्तार! 20 हजार लोग घर छोड़ने को मजबूर

British Columbia wildfire
  • 1/10

पश्चिमी कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में जंगल की आग तेजी से फैल रही है. आग के चलते 20 हजार से ज्यादा लोगों को अपने घर खाली करने का आदेश दिया गया है. इनमें समरलैंड के करीब 12 हजार और पास के पीचलैंड इलाके के करीब 8 हजार लोग शामिल हैं. आग ने कुछ घरों को भी अपनी चपेट में लिया है. हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि कितने घर पूरी तरह जल गए हैं. Photo: Reuters

British Columbia wildfire
  • 2/10

यह आग शुक्रवार शाम को शुरू हुई थी. इसके बाद कुछ ही घंटों में आग करीब 50 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैल गई. आग इतनी तेजी से आगे बढ़ी कि करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित समरलैंड तक इसका खतरा पहुंच गया. Photo: AP

Canada Wildfire
  • 3/10

अधिकारियों ने इसे इलाके में तेजी से फैलने वाली जंगल की आग में से एक बताया है. हालात को देखते हुए लोगों को रात में ही घर छोड़ने को कहा गया. Photo: AP

Advertisement
canada wildfire
  • 4/10

आग सबसे पहले फॉल्डर इलाके में पहुंची. इसके बाद यह समरलैंड की तरफ बढ़ने लगी. आग की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि अधिकारियों को अपना इमरजेंसी सेंटर भी खाली करना पड़ा. Photo: Reuters

British Columbia wildfire
  • 5/10

इलाके के एक अधिकारी एरिक थॉम्पसन को अपना काम छोड़कर परिवार को सुरक्षित जगह ले जाना पड़ा. उन्होंने बताया कि उन्हें खुद भी वहां से निकलना पड़ा. आग से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग एक साथ सड़कों पर निकले, जिससे कई जगह ट्रैफिक भी बढ़ गया. Photo: Reuters

canada wildfire
  • 6/10

समरलैंड में करीब 12 हजार लोग रहते हैं. पूरे इलाके को खाली करने का आदेश दिया गया. इसके अलावा पास के पीचलैंड और आसपास के इलाकों में करीब 8 हजार लोगों को भी घर छोड़ने के लिए कहा गया. Photo: Reuters

British Columbia wildfire
  • 7/10

सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में कई घरों में आग लगी दिखाई दी. समरलैंड की रहने वाली केरी गोल्ड और उनके पति माइक एल्सिंगा भी रात करीब 12:30 बजे घर से निकल गए. दोनों अपने साथ जरूरी सामान और अपनी बिल्ली को लेकर सुरक्षित जगह गए. Photo: Reuters

canada wildfire
  • 8/10

कनाडा में पिछले कुछ सालों से जंगल की आग बड़ी समस्या बनी हुई है. गर्म और सूखे मौसम में पेड़-पौधे जल्दी सूख जाते हैं, जिससे आग लगने और तेजी से फैलने का खतरा बढ़ जाता है. तेज हवा आग को और दूर तक ले जा सकती है. Photo: Reuters

British Columbia wildfire
  • 9/10

ब्रिटिश कोलियाई में कई जगह जंगल रिहायशी इलाकों के पास हैं. ऐसे में जंगल में लगी आग जल्द ही घरों तक पहुंच सकती है. इसी वजह से आग बढ़ने पर लोगों को तुरंत इलाका खाली करने के लिए कहा जाता है. Photo: Reuters

Advertisement
Canada wildfire
  • 10/10

फिलहाल प्रशासन लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने और आग को आगे फैलने से रोकने में जुटा है. आग से कितने घर और कितना इलाका प्रभावित हुआ है, इसका पूरा आंकड़ा बाद में सामने आएगा. Photo: Reuters
 

Advertisement
Advertisement