गर्मी में जैसे-जैसे पारा बढ़ता है. तेज धूप, लू और गर्म हवाएं शरीर में डिहाइड्रेशन और कमजोरी महसूस होने लगती है. तेज धूप और लू न केवल थकान पैदा करती है बल्कि सेहत को भी बिगाड़ देती है. कच्चा प्याज गर्मियों में लू से बचाने में काफी असरदार माना जाता है. ऐसे में क्यों ना आप प्याज को ठंडे-ठंडे दही में मिलाकर टेस्टी प्याज का रायता तैयार कर लें.
प्याज के रायते के फायदे
प्याज का रायता न केवल आपके खाने का स्वाद दोगुना करता है बल्कि आपके शरीर के तापमान को कंट्रोल करने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है.प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और प्याज को मिलाकर बनाया गया प्याज रायता आपके लिए सबसे बेहतरीन समर डिश है. यह न सिर्फ आपको हाइड्रेटेड रखता है बल्कि लू लगने के खतरे को भी कम करता है और पेट को शांत रखता है.आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
रायता के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
ताजा दही: 2 कप (फेंटा हुआ)
प्याज: 2 मध्यम (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
काला नमक: ½ छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच
पुदीना पत्ता: 1 बड़ा चम्मच (हाथ से तोड़कर या कुचलकर)
सेंधा नमक: स्वादानुसार
थोड़ा सा ठंडा पानी
बनाने का तरीका
एक बड़े बाउल में दही लें और उसे अच्छी तरह स्मूथ होने तक फेंट लें.
अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज और हरी मिर्च मिलाएं. आप चाहें तो छल्लेदार प्याज काटकर भी डाल सकते हैं. इससे आपका रायता बिलकुल रेस्ट्रॉन्ट वाला लगेगा.
दही के मिश्रण में काला नमक, भुना जीरा पाउडर और स्वादानुसार सादा नमक डालें.
पुदीने की पत्तियों को हाथ से मसलकर डालें. यह प्याज के रायते की तासीर को और भी ठंडा बना देता है.
सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. इसे खाने से कम से कम 10-15 मिनट पहले फ्रिज में रख दें ताकि प्याज दही का स्वाद सोख ले.