लंबे, घने और चमकदार बाल हर किसी की चाहत होते हैं, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खानपान और बढ़ते प्रदूषण के कारण हेयर फॉल और डैंड्रफ एक आम समस्या बन चुके हैं. बालों को झड़ने से रोकने और उनकी ग्रोथ बढ़ाने के लिए लोग अक्सर महंगे शैम्पू, कंडीशनर और हेयर स्पा ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन नतीजा कुछ खास नहीं निकलता. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपकी रसोई में मौजूद मेथी के दाने इसका सबसे बेहतरीन और पक्का इलाज हैं.
आयुर्वेद में मेथी को बालों के लिए एक वरदान माना गया है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों को जड़ से पोषण देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर मेथी के साथ पाउडर या तेल में सिर्फ एक सीक्रेट चीज मिला दी जाए तो इसका असर दोगुना हो जाता है. आइए जानते हैं वो चीज क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करना है.
मेथी में मिलाएं ये सीक्रेट चीज
मेथी में ताजा एलोवेरा जेल, करी पत्ता, प्याज और कलौंजी में कोई भी एक चीज मिलाकर लगाने से बालों को मजबूती मिलती है. अगर आपने ये सभी चीजें मिलाकर इसका तेल लगाया तो फिर ये बालों के लिए पावरहाउस की तरह काम करेगा जो बालों को सिल्की, शाइनी और एक्स्ट्रा वॉल्यूम देगा. हालांकि सुविधा के किए आप इनमें एक या दो चीजें कम भी कर सकते हैं. यहां हम आपको मेथी के हेयर मास्क का तरीका बता रहे हैं.
हेयर पैक बनाने की सामग्री:
मेथी दाना: 2 बड़े चम्मच
कलौंजी (मंगरेल): 1 बड़ा चम्मच
ताजा एलोवेरा जेल: 2 बड़े चम्मच
दही: 2 चम्मच (वैकल्पिक, डैंड्रफ दूर करने के लिए)
इस्तेमाल करने का सही तरीका
सबसे पहले मेथी के दानों और कलौंजी को रातभर के लिए एक कप पानी में भिगोकर रख दें. सुबह तक ये दाने अच्छी तरह फूल जाएंगे और पानी का रंग भी बदल जाएगा. (इस बचे हुए पानी को फेंकें नहीं, इसे आप टोनर की तरह बालों में स्प्रे कर सकते हैं).
फूले हुए मेथी दाने और कलौंजी को मिक्सी में डालें. इसमें 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और दही मिलाएं. अब इसे पीसकर एकदम महीन और स्मूथ पेस्ट (हेयर मास्क) तैयार कर लें. ध्यान रहे कि पेस्ट में दाने न रहें, नहीं तो वे बालों से आसानी से नहीं निकलेंगे.
इस तैयार पेस्ट को अपने बालों की जड़ों (स्कैल्प) से लेकर बालों की पूरी लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं. स्कैल्प पर लगाने के बाद हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें ताकि पोषक तत्व अंदर तक जा सकें.
इस पैक को बालों में 30 से 45 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद बालों को किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री हर्बल शैम्पू और गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें. बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार इसका इस्तेमाल जरूर करें.