scorecardresearch
 

बरसात के मौसम में सील जाती है घर में रखी माचिस? डाल दें रसोई की ये सफेद चीज, दूर होगी नमी और तुरंत जलेगी एक-एक तीली

Monsoon Kitchen Hacks: बरसात के मौसम में हवा की नमी के कारण माचिस का सील जाना एक बेहद आम समस्या है, जिससे तीलियां जलना बंद हो जाती हैं. इन्हें फेंकने के बजाय आप अपनी रसोई में मौजूद नमक और कच्चे चावल की मदद से आसानी से सुखा सकते हैं. इसके अलावा हेयर ड्रायर और तवे का सही इस्तेमाल करके भी माचिस की नमी को मिनटों में दूर किया जा सकता है.

Advertisement
X
बारिश के मौसम में सिर्फ बिस्कुट, नमकीन ही नहीं बल्कि माचिस भी सील जाती हैं. (Photo:ITG)
बारिश के मौसम में सिर्फ बिस्कुट, नमकीन ही नहीं बल्कि माचिस भी सील जाती हैं. (Photo:ITG)

बरसात का मौसम अपने साथ ठंडक तो लाता है, लेकिन इस मौसम में नमी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. बढ़ी नमी की वजह से घर में कई चीजें खराब भी होने लगती हैं. चाहे वो बिस्कुट, नमकीन हों या फिर घर में रखी माचिस. कई बार जरूरत पड़ने पर माचिस की तीलियां जलती ही नहीं हैं, क्योंकि डिब्बे में नमी घुस जाती है. अगर आपके घर में भी हर मॉनसून यही परेशानी होती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.

आप सीली माचिस को रसोई में मौजूद एक साधारण सी सफेद चीज और कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स से दोबारा ठीक कर सकते हैं. ये ट्रिक्स माचिस को लंबे समय तक सूखा रखने में मदद कर सकती हैं. चलिए जानते हैं उन ट्रिक्स के बारे में जिनसे ये आसानी से सुख भी जाएंगी और आपको इन्हें बेकार समझ कर फेंकना भी नहीं पड़ेगा.  

बरसात में माचिस क्यों हो जाती है खराब?
मॉनसून के दौरान हवा में नमी काफी बढ़ जाती है. यही नमी माचिस के डिब्बे तक पहुंच जाती है, जिससे तीलियां सील जाती हैं. ऐसे में माचिस रगड़ने पर भी आसानी से आग नहीं पकड़ती.

माचिस के डिब्बे में डालें थोड़ा सा नमक
अगर आप चाहते हैं कि माचिस लंबे समय तक सूखी रहे, तो डिब्बे में एक छोटी चुटकी सादा नमक डाल दें. नमक हवा की एक्स्ट्रा नमी को अपने अंदर खींचने में मदद करता है. इससे माचिस की तीलियां जल्दी सील नहीं होतीं और जरूरत पड़ने पर आसानी से जल जाती हैं. हालांकि, नमक डालते वक्त ध्यान रखना होगा कि बहुत ज्यादा नमक न डालें, सिर्फ थोड़ी-सी मात्रा ही काफी होती है.

चावल की ये ट्रिक भी आएगी बहुत काम 
अगर आप माचिस में नमक नहीं डालना चाहते, तो माचिस के डिब्बे में थोड़े कच्चे चावल डाल सकते हैं. चावल भी नमी सोखने के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि कई लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान या मसालों को नमी से बचाने के लिए भी चावल का इस्तेमाल करते हैं. माचिस के डिब्बे में कुछ दाने डालने से तीलियां सूखी रहने में मदद मिलती है.

हेयर ड्रायर से सुखाएं
अगर माचिस की तीलियां नमी की वजह से सील गई हैं, तो हेयर ड्रायर की मदद ली जा सकती है. इसके लिए माचिस की तीलियों को किसी स्टील के जग या गहरे बर्तन में रखें और ऊपर से कुछ सेकंड तक हल्की गर्म हवा दें. इससे तीलियां इधर-उधर नहीं उड़ेंगी और उनमें मौजूद नमी भी कम हो जाएगी.

सूखे तवे पर भी सुखा सकते हैं माचिस
आप माचिस की नमी दूर करने के लिए सूखे तवे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. गैस पर तवा रखें और आंच बिल्कुल धीमी कर दें. अब माचिस की तीलियों को कुछ सेकंड के लिए तवे पर फैलाकर रखें और हल्के हाथ से चलाते रहें.

माइक्रोवेव का इस्तेमाल करें 
कुछ लोग माचिस सुखाने के लिए माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, ये तरीका जोखिम भरा हो सकता है. अगर माचिस को ज्यादा देर तक माइक्रोवेव में रखा जाए, तो आग लगने का खतरा रहता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement