scorecardresearch
 

How to Make Ragi Idli: न पिचकेगी और न होगी टाइट, रणवीर बरार स्टाइल में बनाएं फूली-फूली रागी इडली

How to Make Ragi Idli: अगर आपको इडली खाना पसंद है लेकिन आप चावल और दाल की इडली खाकर बोर हो चुके हैं तो यहां हम आपको रणवीर बरार स्टाइल में रागी इडली बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं रागी इडली (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं रागी इडली (Photo: ITG)

How to Make Ragi Idli: इडली अपने आप में एक बेहद हेल्दी और लाइट डाइट मानी जाती है लेकिन जब इसमें सुपरफूड रागी का मिला दी जाए तो इसके पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं. आपने चावल और दाल से बनी सफेद इडलियां तो कई बार स्वाद लेकर खाई होंगी लेकिन इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं सेहत और स्वाद से भरपूर रागी की इडली.

रागी इडली के फायदे

रागी न केवल कैल्शियम और फाइबर का खजाना है, बल्कि यह वजन घटाने और डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मददगार साबित होती है. अगर आप भी अपने ब्रेकफास्ट को कुछ खास और पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो रागी की इडली की यह आसान रेसिपी आपके लिए परफेक्ट चॉइस है.

तैयार कर लें ये सामग्री

1 कप भुना हुआ रागी का आटा
1 कप सूजी
नमक स्वादअनुसार
1 कप दही (फेटा हुआ)
½ कप पानी, पानी
1 इंच अदरक (छिला और कसा हुआ), अदरक
2-3 हरी मिर्च (कम तीखी और बारीक कटी हुई)
हरा धनिया

½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

तड़का के लिए 

1 चम्मच तेल या देसी घी
छोटी राई
1-2 करी पत्ते 

रागी इडली कैसे बनाएं

एक पैन में रागी का आटा डालें और मीडियम आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें.
इसे बाउल में निकाल लें और आगे इस्तेमाल के लिए अलग रख दें.
अब फिर एक बाउल में भुना हुआ रागी का आटा, सूजी, स्वादानुसार नमक, दही, पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
इसे थोड़ी देर के लिए अलग रख दें.
इसमें अदरक, हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, धनिये की पत्तियां और डंठल, तैयार तड़का, बेकिंग सोडा, तेल डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं.
एक ग्रीस किया हुआ इडली मोल्ड लें, उसमें एक चम्मच रागी इडली मिक्सचर डालें, मोल्ड को स्टीमर में रखें और 12-15 मिनट या पकने तक पकाएं.
इडली को मोल्ड से निकालें और सर्विंग डिश में निकाल लें. आपकी सुपरफूड रागी इडली तैयार हैं और इसे सांभर के साथ गरमागरम परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement