scorecardresearch
 
Advertisement

द ट्रेटर्स

द ट्रेटर्स

द ट्रेटर्स

करण जौहर (Karan Johar) द्वारा होस्ट किया गया नया रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' है, जिसमें ग्लैमर से ज्यादा दिमाग, रणनीति और भरोसे की परीक्षा होती है. यह शो प्राइम वीडियो पर शुरू हुआ. इस शो में अलग तरह का गेम फॉर्मेट है, जहां कोई भी खिलाड़ी सामने वाले पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर सकता.

शो में शामिल कंटेस्टेंट्स को दो भूमिकाओं में बांटा जाता है, ट्रेटर्स और इनोसेंट्स. ट्रेटर्स का काम अपनी असली पहचान छिपाकर आगे बढ़ना होता है, जबकि इनोसेंट्स को मिलकर ट्रेटर्स को पहचानना और गेम से बाहर करना होता है. हर एपिसोड में टास्क, बातचीत, शक और रणनीति के जरिए कहानी आगे बढ़ती है. रात में होने वाला गेम और सस्पेंस शो को और रोमांचक बनाता है. अगर कोई ट्रेटर आखिर तक बच जाता है, तो वह पूरा प्राइज जीत सकता है.

शो की मेजबानी करण जौहर करते हैं. उनका अंदाज गेम में ड्रामा और सस्पेंस को और बढ़ा देता है. पहले सीजन की सफलता के बाद शो का दूसरा सीजन भी बड़े स्तर पर लौट चुका है. द ट्रेटर्स सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त 2026 को प्राइम वीडियो पर हुआ और नए एपिसोड हर गुरुवार जारी किए जा रहे हैं.

दूसरे सीजन में कुल 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स शामिल हैं. इनमें मुनव्वर फारूकी, मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान, शालिनी पासी, रिया थराना, रणवीर बराड़, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, इक्का सिंह, आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, करण सिंह मैजिक, डलिप ताहिल, हरमन सिंघा, शाहनील गिल, साहिल सलाथिया, साउंडस मुफाकिर, अंश चोपड़ा, प्रिश और तान्या पुरी जैसे नाम शामिल हैं.

द ट्रेटर्स सीजन 2 की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर स्थित शानदार सूर्यगढ़ पैलेस में हुई है. इस बार भी शो में दोस्ती, गठजोड़, शक और अचानक होने वाले एलिमिनेशन देखने को मिल रहे हैं. शुरुआती दौर में ही कई चर्चित कंटेस्टेंट्स गेम से बाहर हो चुके हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.

 

और पढ़ें

द ट्रेटर्स न्यूज़

Advertisement
Advertisement