scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

₹20 लाख का लोन बांट रही सरकार, वो भी गारंटी फ्री... जानिए किसे मिलेगा

20 लाख का लोन देती है सरकार
  • 1/6

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार युवाओं और अपना बिजनेस स्टार्ट करने का प्लान कर रहे लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए 20 लाख रुपये तक लोन दे रही है. न सिर्फ नया बिजनेस शुरू करने के लिए, बल्कि अपने कारोबार का विस्‍तार करने के लिए सरकारी मदद इस योजना के तहत मिलती है. ये स्कीम है पीएम मुद्रा योजना (PM Mudra Yojna) और इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें किसी भी तरह की कोई गारंटी नहीं देनी होती, क्योंकि यह कोलेटरल फ्री लोन है. (Photo: Pixabay)

चार कैटेगरी में 20 लाख का लोन
  • 2/6

चार कैटेगरी में 20 लाख का लोन
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपये का गारंटी फ्री लोन दिया जाता है. लोन की ये राशि पहले 10 लाख रुपये हुआ करती थी, लेकिन Govt Scheme को मिले रिस्पांस और लाभार्थियों को अधिक आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से सरकार ने इसे बढ़ाकर दोगुना कर दिया था. PMMY के तहत 4 कैटेगरी में बिजनेस करने वालों को लोन दिया जाता है, जिससे कि वे समय-समय पर अपने बिजनेस को बढ़ा सकें. (Photo: File)

ऐसे मिलती है पूरे लोन की रकम 
  • 3/6

ऐसे मिलती है पूरे लोन की रकम 
PM Mudra Yojna में जिन चार कैटेगरी में लोन दिया जाता है, उनमें पहली है शिशु कैटेगरी और इसके तहत 50 हजार रुपये दिए जाते हैं. इसके बाद किशोर कैटेगरी के तहत 50,000 से 5 लाख रुपये तक लोन अप्रूव किया जाता है. तरुण कैटेगरी के तहत 5 लाख से 10 लाख रुपये और तरुण प्‍लस के तहत 10 से 20 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया जाता है. (Photo: Pixabay)

Advertisement
8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
  • 4/6

8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत शैक्षणित योग्यता के लिए कोई खास लिमिट सेट नहीं की गई है और इसमें 8वीं पास व्यक्ति भी आवेदन कर सरकारी आर्थिक मदद ले सकता है. कोई भी भारतीय नागरिक इसका लाभ ले सकता है. खासतौर पर ये PM Mudra Yojana 2015 में उन लोगों के लिए पेश की गई थी, जो अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. (Photo: File/ITG)

बिजनेस प्लान Loan पाने के लिए जरूरी
  • 5/6

बिजनेस प्लान Loan पाने के लिए जरूरी
पीएम मु्द्रा स्कीम के तहत लोन पाने के लिए आपके पास एक मजबूत बिजनेस प्लान होना जरूरी है. इसके साथ आप बैंक के जरिए मुद्रा लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने पर संबंधित बैंक आपकी इनकम, कारोबार, क्रेडिट हिस्ट्री, डॉक्युमेंट्स और लोन चुकाने की क्षमता देखकर आवेदन का आकलन करता है, इसके बाद ही मंजूरी देता है और फिर लोन अमाउंट जारी कर दिया जाता है. लोन पर ब्याज की दर बैंक और आवेदक की प्रोफाइल के आधार पर तय होती है. (Photo: ITG)

कहां से कर सकते हैं आवेदन?
  • 6/6

कहां से कर सकते हैं आवेदन?
PMMY Scheme के तहत लोन के लिए आवेदन के समय आपके पास जिन जरूरी डॉक्युमेंट्स का होना जरूरी है, उनमें आवेदकका आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, एक बिजनेस प्लान, KYC डॉक्यूमेंट और इनकम प्रूफ शामिल हैं. अप्‍लाई करने के लिए आप ऑनलाइन https://www.mudra.org.in/ पर जाकर अप्‍लाई कर सकते हैं. इसके अलावा, आप बैंकों में जाकर भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं. (Photo: File/ITG)

Advertisement
Advertisement