scorecardresearch
 

How to Make Moong Daal Tikki: समोसे-पकौड़े बहुत खा लिए, अब नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल टिक्की, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी खाएंगे मांग-मांगकर

How to Make Moon Daal Tikki: अगर आप भी सुबह के नाश्ते में पराठे-पोहा और शाम की चाय के साथ समोसे-पकौड़ों खाकर बोर हो गए हैं और हैवी ऑयली नाश्ते की जगह कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी मूंग दाल टिक्की आपके लिए बेहतरीन रहेंगी.

Advertisement
X
मूंग दाल टिक्की (Photo: ITG)
मूंग दाल टिक्की (Photo: ITG)

How to Make Moong Daal Tikki: अक्सर घरों में इस बात को लेकर जरूर बहस होती है कि सुबह के नाश्ते और शाम की चाय में क्या बनाया जाए. बच्चों को टेस्टी चाहिए और बड़ों को हेल्दी.. ऐसे में क्यों ना कुछ ऐसा बनाया जाए जो टेस्टी भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी. अक्सर हम स्वाद के चक्कर में समोसे, कचौड़ी या पकौड़े जैसी तली-भुनी चीजें खा लेते हैं जो काफी हैवी हो जाती हैं.

अगर आप भी इस रूटीन से बोर हो चुके हैं और कुछ नया, लाइट और न्यूट्रिशियस ट्राई करना चाहते हैं तो मूंग दाल की प्रोटीन वाली टिक्की आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह टिक्की बाहर से जितनी क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होती है, उतनी ही यह विटामिन और प्रोटीन से भरपूर है. इसे बनाना बेहद आसान है और इसका चटपटा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको बेहद पसंद आएगा. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान और क्विक रेसिपी.

मूंग दाल टिक्की की सामग्री
धुली मूंग दाल: 1 कप (3-4 घंटे भीगी हुई)

उबले आलू: 2 (मैश किए हुए, बाइंडिंग के लिए)

बारीक कटा प्याज: 1 छोटा

हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)

अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच

Advertisement

जीरा पाउडर: आधा छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच

नमक: स्वादानुसार

तेल: सेकने के लिए (बिल्कुल कम मात्रा में)

बनाने का तरीका
सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का पानी पूरी तरह से निकाल दें. अब इसे मिक्सी में बिना पानी डाले या सिर्फ 1-2 चम्मच पानी डालकर दरदरा पीस लें.

पिसी हुई दाल को एक बड़े बाउल में निकालें. इसमें मैश किए हुए उबले आलू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया डालें.

अब इस मिश्रण में चाट मसाला, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह हाथ से मिक्स कर लें.

अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और मिश्रण में से छोटा-छोटा हिस्सा लेकर मनचाहे आकार की गोल या ओवल टिक्की बना लें.

एक नॉन-स्टिक पैन या तवे पर 1-2 चम्मच तेल गरम करें. तवा गरम होने पर टिक्कियों को इस पर रखें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें.

आपकी गरमागरम, क्रिस्पी और प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल टिक्की तैयार है. इसे पुदीने की तीखी चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement