scorecardresearch
 

Kanya Pujan Bhog: सूजी हलवा, फूली-फूली पूड़ी और चटपटा चना, 30 मिनट में इस ट्रिक से बनाएं पूरा भोग! कन्याएं होंगी खुश

Kanya Pujan Bhog: अगर आप भी कल नवमी पर कन्या पूजन के लिए भोग तैयार करने का सोच रहे हैं तो परेशान मत हों. यहां हम आपको 30 मिनट में भोग तैयार करने का आसान तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
X
झटपट बनाएं कन्या पूजन का भोग (Photo: ITG)
झटपट बनाएं कन्या पूजन का भोग (Photo: ITG)

नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष विधान होता है. इस दिन माता रानी को प्रसन्न करने के लिए हलवा, पूरी और काले चने का भोग लगाया जाता है. अक्सर महिलाओं के मन में यह चिंता रहती है कि सुबह-सुबह कम समय में हलवा, पूरी, सब्जी और चने को एक साथ कैसे बनाएं ताकि कन्याओं और माता रानी को भोग समय पर लगाया जा सके.

अगर आप सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट कुकिंग की ट्रिक अपनाएं तो आप सिर्फ 30 मिनट में सूजी का दानेदार हलवा, चटपटे रसीले काले चने और गरमा-गरम फूली हुई पूरियों की संपूर्ण थाली तैयार कर सकती हैं. आइए जानते हैं इस संपूर्ण कन्या पूजन भोग को झटपट बनाने की सबसे आसान विधि!

30 मिनट में भोग थाली बनाने की स्मार्ट स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
 

सबसे जरूरी स्टेप:

आज रात ही काले चनों को भिगोने रख दें जिससे ये अच्छी तरह सॉफ्ट हो जाएं. 

सुबह चनों को पानी, थोड़ा नमक और 1 चम्मच घी डालकर 4-5 सीटी आने तक उबलने रख दें. इसके अलावा इसी दौरान दूसरे कुकर में या फिर उसी में छिलका उताकर आलू भी उबालने रख दें.  (जब तक चने उबलेंगे, आप हलवे की तैयारी कर सकती हैं).

सूजी का दानेदार हलवा बनाएं 

Advertisement

एक पैन में घी गर्म करके ड्राई फ्रूट्स भूनकर निकाल लें. उसी घी में 1 कप सूजी को सुनहरा होने तक भूनें.

दूसरी तरफ एक बर्तन में 3 कप पानी और चीनी उबालने रख दें. जैसे ही सूजी भुन जाए, उबला हुआ चाशनी वाला पानी धीरे-धीरे सूजी में डालें (इससे हलवे में गांठ नहीं पड़ती).

ऊपर से इलायची पाउडर और भुने मेवे डालकर 2 मिनट ढककर पकाएं. आपका दानेदार सूजी का हलवा तैयार है.

आलू की सब्जी तैयार करें

उबले आलू को हाथों से तोड़ लें. कड़ाही में देसी घी या तेल गर्म करें. इसमें जीरा और हींग डालें. जीरा चटकने के बाद कद्दूकस किया अदरक और हरी मिर्च डालकर 20 सेकेंड भूनें.

अब कटे हुए टमाटर और थोड़ा सा नमक डालें. कड़ाही को ढककर 2-3 मिनट पकाएं ताकि टमाटर सॉफ्ट हो जाएं. फिर इसमें धनिया पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर तब तक भूनें जब तक कि मसालों से घी/तेल अलग न होने लगे.

मसाले में आलू डालें और 2 मिनट तक मसालों के साथ अच्छी तरह भूनें. अब इसमें 1.5 कप गर्म पानी मिलाएं. सब्जी में उबाल आने के बाद धीमी आंच पर 4-5 मिनट पकने दें. आखिरी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला, क्रश की हुई कस्तूरी मेथी और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं.

Advertisement

चने में तड़का लगाएं

एक कड़ाही में घी, जीरा, हींग और मसालों का घोल (धनिया, हल्दी, मिर्च, अमचूर) डालकर भूनें. इसमें उबले हुए चने और चने का उबला पानी डालकर 3 मिनट पकाएं. आपके चटपटे काले चने तैयार हैं.

पूरियां बेलें और तलें आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरियां बेल लें. कड़ाही में घी गर्म करके गरमा-गरम फूली-फूली पूरियां तल लें. बस मात्र 30 मिनट में आपकी माता रानी के भोग की थाली पूरी तरह तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement