scorecardresearch
 

How to Make Gulab Lassi: 45 डिग्री की गर्मी और लू को देगी मात, ठंडी दही और गुलाब की ठंडक वाली गुलाबी लस्सी, बनाना है बेहद आसान

How to Make Gulab Lassi: अगर आप भी रोज-रोज वही सादी लस्सी पीकर बोर हो चुके हैं तो यहां हम आपको गुलाब की पंखुड़ियों वाली शाही गुलाबी लस्सी बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसे आपने एक बार पी लिया तो आप सादी लस्सी का स्वाद भूल जाएंगे.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं गुलाबी लस्सी (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं गुलाबी लस्सी (Photo: ITG)

How to Make Gulab Lassi: गर्मियों के दिनों में दोपहर की चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली लू से राहत पाने के लिए एक गिलास ठंडी लस्सी से बेहतर भला क्या हो सकता है. वैसे तो गर्मी में हर घर में सादी मीठी लस्सी या मैंगो लस्सी बनती ही रहती है लेकिन अगर इस बार आप अपने बच्चों और मेहमानों के सामने कुछ नया और बेहद खास पेश करना चाहते हैं तो साधारण लस्सी की जगह गुलाबी लस्सी बनाएं. 

यहां हम आपको मलाईदार शाही गुलाबी लस्सी की बेहद आसान रेसिपी बता रहे हैं. गुलाब की भीनी-भीनी खुशबू, रूह अफजा का लाजवाब ट्विस्ट और ऊपर से मेवों व मलाई की गार्निशिंग इस लस्सी को न सिर्फ एक खूबसूरत गुलाबी रंग देती है, बल्कि इसका स्वाद इतना शानदार होता है कि पीने वाला हर शख्स आपसे इसकी रेसिपी पूछे बिना रह नहीं पाएगा. 

शाही गुलाबी लस्सी के लिए सामग्री
ताजा गाढ़ा दही – 2 कप

रूह अफजा या रोज सिरप – 3 से 4 बड़े चम्मच

ठंडा गाढ़ा दूध – 1/4 कप

चीनी या पिसी मिश्री –स्वादानुसार 

गुलाब जल – आधा छोटा चम्मच (शाही फ्लेवर के लिए)

ठंडी दूध की ताजी मलाई – 2 चम्मच (टॉपिंग के लिए)

बारीक कटे काजू, बादाम और पिस्ता – 2 चम्मच

सूखी या ताजी गुलाब की पंखुड़ियां – सजाने के लिए

Advertisement

बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका
सबसे पहले एक ब्लेंडर जार या गहरे बर्तन में ताजा गाढ़ा दही लें. इसमें ठंडा दूध, रूह अफजा (रोज सिरप), चीनी और गुलाब जल डालें.

अब इसे मथनी से अच्छी तरह मथ लें या मिक्सी को पल्स मोड पर सिर्फ 10-15 सेकंड के लिए चलाएं. ध्यान रखें कि लस्सी को ज्यादा नहीं ब्लेंड करना चाहिए, वरना दही पानी छोड़ देता है और लस्सी पतली हो जाती है.

सर्विंग ग्लास लें और उसके अंदरूनी किनारों पर चम्मच की मदद से थोड़ा सा रोज सिरप गिराते हुए एक सुंदर डिजाइन बना लें. फिर ग्लास में 2-3 आइस क्यूब्स डालें.

तैयार गाढ़ी गुलाबी लस्सी को गिलासों में पलटें. अब इसके ऊपर एक-एक चम्मच ठंडी मलाई डालें, कतरे हुए बादाम, काजू व पिस्ता छिड़कें और अंत में गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर एकदम चिल्ड सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement