आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और तनाव का सबसे पहला असर हमारे चेहरे पर दिखता है जिसकी वजह से चेहरा बेजान, डल और थका-थका लगता है. त्वचा की खोई हुई चमक वापस पाने के लिए अक्सर महिलाएं महंगे फेशियल और स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद दही आपके चेहरे को पार्लर जैसा निखार दे सकता है.
महंगे केमिकल वाले ट्रीटमेंट्स को छोड़कर अगर आप दही में सिर्फ एक खास चीज यानी चुकंदर का रस या शहद मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं तो इससे त्वचा को न केवल ठंडक मिलती है बल्कि चेहरे पर एक खूबसूरत गुलाबी निखार भी आता है. दही त्वचा के लिए एक नेचुरल मॉइस्चराइजर और क्लींजर का काम करता है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाने और पोर्स को साफ करने में मदद करता है. जब आप इसमें चुकंदर का रस (जो नेचुरल पिंक टोन देता है) और शहद (जो डीप हाइड्रेशन देता है) मिलाते हैं तो यह एक पावरफुल फेस पैक बन जाता है. यहां हम आपको इसे बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं.
फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका:
सामग्री: 2 चम्मच गाढ़ा दही, 1 चम्मच चुकंदर का रस (गुलाबी निखार के लिए) या 1 चम्मच शहद (चमकदार त्वचा के लिए).
बनाने की विधि: एक कटोरी में दही लें और उसमें चुकंदर का रस या शहद अच्छी तरह मिला लें ताकि एक स्मूथ पेस्ट बन जाए. ध्यान रखे कि दही गाढ़ा होगा तो वो बहेगा नहीं. अगर फिर भी आपको इसे चेहरे पर लगाने में दिक्कत हो तो इसमें थोड़ा बेसन मिला सकते हैं.
लगाने का तरीका: अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें. अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं. 15-20 मिनट के लिए इसे सूखने दें.
धोने की विधि: जब पैक हल्का सूख जाए तो हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.