scorecardresearch
 

Water Tank Cleaning: बिना पानी खाली किए मिनटों में साफ करें छत पर रखी पानी की टंकी, अपनाएं ये आसान ट्रिक

बारिश के मौसम मे घरों की छत पर रखी पानी की टंकी अक्सर धूल-मिट्टी और आंधी की वजह से जल्दी गंदी हो जाती है. कई बार तो गंदगी टंकी के अंदर भी चली जाती है और इसे साफ करने में काफी मुश्किल होती है. मगर आप बिना पानी खाली किए आप सारी गंदगी मिनटों में ही साफ कर पाएंगे. जानें कैसे.

Advertisement
X
पानी की टंकी आसानी से साफ कर सकते हैं. (PHOTO:AI)
पानी की टंकी आसानी से साफ कर सकते हैं. (PHOTO:AI)

Water Tank Cleaning Tips: भारत में घरों की छत पर पानी की टंकी रखी होती है, जिसके पानी से लोग अपने रोजाना के काम करते हैं. नहाना, धोना हर काम इसी पानी से होता है, क्योंकि शहरों में पानी समय-समय पर आता है और इसलिए लोग उसको स्टोर करके रखते है. इसलिए पानी की टंकी की सफाई बहुत जरूरी होती है और खासतौर पर मॉनसून के दिनों में जब बिन मौसम बारिश, धूल-आंधी आती है तो छत पर रखी पानी की टंकी गंदी हो जाती है. 

अगर टंकी लंबे समय तक साफ न की जाए, तो उसमें गंदगी, काई, कीचड़ और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं. इससे पानी दूषित हो सकता है, जो आपकी सेहत पर भी असर डाल सकता है. कई लोग टंकी साफ करने से बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके लिए पूरा पानी निकालना पड़ेगा. लेकिन अब ऐसा जरूरी नहीं है. आप कम पानी में भी टंकी की सफाई कर सकते हैं और पानी की बर्बादी से बच सकते हैं.

बिना पानी निकाले पानी की टंकी साफ करने का आसान तरीका

 पानी का लेवल कम करें

सबसे पहले टंकी में मौजूद पानी को लगभग 20 से 30 प्रतिशत तक रहने दें. इससे सफाई करना आसान होगा और ज्यादा पानी भी बर्बाद नहीं होगा.

सुरक्षित क्लीनिंग सॉल्यूशन डालें

अब टंकी में पानी की टंकी साफ करने वाला सुरक्षित और नॉन-टॉक्सिक क्लीनिंग सॉल्यूशन डालें. इससे टंकी की दीवारों और नीचे जमी गंदगी ढीली होने लगेगी.

Advertisement

ब्रश से अच्छी तरह रगड़ें

टंकी की सफाई के लिए लंबे हैंडल वाले ब्रश लीजिए और उसकी मदद से टंकी की दीवारों, कोनों और तली को अच्छी तरह साफ करें. जहां ज्यादा गंदगी या काई दिखाई दे, वहां थोड़ा ज्यादा रगड़ें.

कुछ देर इंतजार करें

क्लीनिंग सॉल्यूशन डालने के बाद 30 से 45 मिनट तक उसे टंकी में रहने दें. इससे जमी हुई गंदगी आसानी से निकल जाएगी.

गंदगी बाहर निकालें

अब बाल्टी, मग, छोटे पंप या वेट वैक्यूम की मदद से टंकी के नीचे जमा कीचड़ और गंदगी निकाल दें.

साफ पानी से धो लें

आखिर में टंकी को साफ पानी से एक बार धो लें, ताकि क्लीनिंग सॉल्यूशन या बची हुई गंदगी पूरी तरह निकल जाए.

कितने समय में टंकी साफ करनी चाहिए?

एक्सपर्ट के अनुसार, हर 4 से 6 महीने में पानी की टंकी की सफाई जरूर करनी चाहिए. इससे पानी साफ रहता है और बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम हो जाता है.

नई टंकी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा फूड-ग्रेड प्लास्टिक की टंकी खरीदें.
  • ऐसी टंकी चुनें जो UV प्रोटेक्शन वाली हो, ताकि धूप से काई न जमे.
  • परिवार की जरूरत के अनुसार सही क्षमता (500 लीटर, 1000 लीटर या उससे अधिक) वाली टंकी लें.
  • चौड़े ढक्कन या बड़े मैनहोल वाली टंकी चुनें, जिससे सफाई करना आसान हो.
  • मल्टी-लेयर (2 से 4 लेयर) वाली टंकी ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ मानी जाती है.

पानी की टंकी की समय-समय पर सफाई करना बहुत जरूरी है. बिना पूरा पानी खाली किए भी आप आसान तरीके से टंकी साफ कर सकते हैं. इससे पानी की बचत होती है, टंकी साफ रहती है और पूरे परिवार को साफ पानी मिलता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement